सब्सक्राइब करें

Rishi Sunak: कॉलेज में अक्षता को दिल दे बैठे थे ऋषि, बेंगलुरु में की थी शादी, जानिए दोनों की प्रेम कहानी

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 25 Oct 2022 01:18 PM IST
सार

ऋषि और अक्षता की प्रेम कहानी भी काफी रोचक है। आइए जानते हैं कैसे दोनों की मुलाकात हुई? दोनों ने कहां शादी की और दोनों की जिंदगी अब कैसी है? 
 

विज्ञापन
Britain new Prime minister Rishi Sunak and akshata Murty love story
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। 42 साल के सुनक ने रविवार को कंजरवेटिव पार्टी के पीएम पद के प्रत्याशी की रेस जीत ली। वे पहले भारतवंशी के रूप में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की बागडोर संभालने वाले हैं। ऋषि का नाता भारत से है। उनके दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। ऋषि की पत्नी अक्षता मूर्ति भी भारतीय हैं। अक्षता के पिता एन नारायणमूर्ति देश के बड़े उद्योगपति हैं। आईटी कंपनी इंफोसिस की स्थापना ऋषि सुनक ने ही की थी। 


ऋषि और अक्षता की प्रेम कहानी भी काफी रोचक है। आइए जानते हैं कैसे दोनों की मुलाकात हुई? दोनों ने कहां शादी की और दोनों की जिंदगी अब कैसी है? 
 
Trending Videos
Britain new Prime minister Rishi Sunak and akshata Murty love story
Rishi Sunak, ऋषि सुनक - फोटो : twitter/@Rishi Sunak
पहले ऋषि की कहानी जान लीजिए
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ था। उनकी मां का नाम ऊषा सुनक और पिता का नाम यशवीर सुनक था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। 1960 में वह अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका चले गए थे। बाद में यहीं से उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया। तब से सुनक का पूरा परिवार इंग्लैंड में ही रहता है। ऋषि ने भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। सुनक और अक्षता की दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम अनुष्का सुनक और कृष्णा सुनक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Britain new Prime minister Rishi Sunak and akshata Murty love story
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज में अक्षता से मिले और प्यार हो गया
ऋषि सुनक की शुरुआती पढ़ाई इंग्लैंड के 'विनचेस्टर कॉलेज' से हुई है। उन्होंने आगे की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड से की है। 2006 में उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री भी प्राप्त की। ऋषि सुनक की अक्षता मूर्ति से मुलाकात एमबीए की पढ़ाई के दौरान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी। अक्षता इंफोसिस के संस्थापक एन. नारायणमूर्ति और इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा नारायणमूर्ति की बेटी हैं। पढ़ाई के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। 2009 में दोनों की शादी बेंगलुरु में भारतीय रीति-रिवाज से हुई। अक्षता इंग्लैंड में अपना फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। आज की तारीख में वह इंग्लैंड की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। सुनक दंपती की दो बेटियां- कृष्णा और अनुष्का हैं। 
 
Britain new Prime minister Rishi Sunak and akshata Murty love story
अक्षता मूर्ति और ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला
ऋषि सुनक ने 2014 में पहली बार राजनीति में कदम रखा। 2015 में उन्होंने रिचमंड से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2017 में उन्होंने एक बार फिर जीत मिली। इसके बाद 13 फरवरी 2020 को उन्हें इंग्लैंड का वित्त मंत्री बनाया गया। इसी साल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर तमाम तरह के आरोप लगे तो ऋषि सुनक ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद लगातार जॉनसन कैबिनेट के कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। इसके बाद नए प्रधानमंत्री के लिए चुनाव शुरू हुए। इसमें ऋषि सुनक मजबूत दावेदार बनकर उभरे। हालांकि, उन्हें लिज ट्रस से मात मिली। छह सितंबर को ट्रस प्रधानमंत्री बनीं। इसके बाद उनके फैसलों की वजह देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। लगातार बढ़ते दबाव के बीच प्रधानमंत्री बनने के महज छह हफ्ते बाद ही ट्रस को इस्तीफा देना पड़ा। और सुनक नए नेता चुने गए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed