Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
new Prime Minister of Britain Rishi Sunak Boris Johnson Penny Mordaunt Liz Truss Latest News Updates
{"_id":"63567054cdb9db7e9a1a6555","slug":"new-prime-minister-of-britain-rishi-sunak-boris-johnson-penny-mordaunt-liz-truss-latest-news-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के लिए सुनक के नाम का एलान, भारतीय मूल के पहले पीएम होंगे, PM मोदी ने दी बधाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के लिए सुनक के नाम का एलान, भारतीय मूल के पहले पीएम होंगे, PM मोदी ने दी बधाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 24 Oct 2022 11:25 PM IST
सार
इससे पहले कंजर्वेटिव पार्टी का नेता बनने की दौड़ से पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद से ही सुनक का नाम लगभग तय हो गया था। अंतिम समय में हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मोरडौंट ने भी अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद सुनक के नाम पर अंतिम मुहर लगी।
विज्ञापन
1 of 7
ऋषि सुनक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय मूल के ऋषि सुनक देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। उनके नाम का आधिकारिक एलान सोमवार को कर दिया गया। एलान ऐसे वक्त किया गया, जब भारत समेत पूरी दुनिया दिवाली का त्योहार मना रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनक को बधाई दी। PM ने ट्वीट किया, "मैं वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए आपके साथ वार्ता के लिए उत्सुक हूं।"
इससे पहले कंजर्वेटिव पार्टी का नेता बनने की दौड़ से पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद से ही सुनक का नाम लगभग तय हो गया था। अंतिम समय में हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मोरडौंट ने भी अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद सुनक के नाम पर अंतिम मुहर लगी। वे ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के और पहले गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बनेंगे। वे 28 सितंबर को पीएम पद की शपथ लेंगे।
क्यों बने ऐसे हालात?
2 of 7
लिज ट्रस
- फोटो : instagram/elizabeth.truss.mp
इससे पहले पिछले हफ्ते लिज ट्रस के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर दिया था। इसके बाद सत्ताधारी दल इस साल तीसरे प्रधानमंत्री को चुनने में जुटा था। इस समय ब्रिटेन गंभीर राजनीतिक उथलपुथल और गंभीर आर्थिक चुनौतियों का भी सामना कर रहा है। 20 अक्तूबर को पद छोड़ने वाली ट्रस ने सुनक को कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और यूके के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।
प्रीति पटेल समेत कई ने किया सुनक का समर्थन
3 of 7
प्रीति पटेल
- फोटो : instagram.com/pritipatel
कंजर्वेटिव पार्टी के कई चर्चित सांसदों ने जॉनसन के खेमे को छोड़ते हुए भारतीय मूल के सुनक का समर्थन किया है। इनमें पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल, कैबिनेट मंत्री जेम्स क्लेवर्ली और नदीम जहावी के नाम भी शामिल हैं। पटेल भारतीय मूल की पूर्व ब्रिटिश मंत्री हैं जिन्होंने पिछले महीने लिज ट्रस के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी को सुनक को नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनक के पास कितना समर्थन?
4 of 7
Rishi Sunak
- फोटो : Social Media
भारतीय मूल के 42 वर्षीय सुनक एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिन्हें 150 से अधिक सांसदों का समर्थन हासिल है। यह संख्या चुनाव लड़ने के लिए आवश्यक भी है। वहीं, हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मोरडौंट को बहुत कम समर्थन हासिल हुआ। इस वजह से अंतिम समय में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
कौन हैं ऋषि सुनक?
5 of 7
ऋषि सुनक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ था। उनकी मां का नाम ऊषा सुनक और पिता का नाम यशवीर सुनक था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। 1960 में वह अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका चले गए थे। बाद में यहीं से उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया। तब से सुनक का पूरा परिवार इंग्लैंड में ही रहता है। ऋषि ने भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। सुनक और अक्षता की दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम अनुष्का सुनक और कृष्णा सुनक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।