Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
From Punjab to Africa Rishi sunaks family reached England know story of new PM of Britain
{"_id":"6356934fa85a7f195808dcc7","slug":"from-punjab-to-africa-rishi-sunaks-family-reached-england-know-story-of-new-pm-of-britain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishi Sunak: पंजाब से अफ्रीका, फिर इंग्लैंड पहुंचा था ऋषि का परिवार, जानें ब्रिटेन के नए PM की कहानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Rishi Sunak: पंजाब से अफ्रीका, फिर इंग्लैंड पहुंचा था ऋषि का परिवार, जानें ब्रिटेन के नए PM की कहानी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 24 Oct 2022 09:10 PM IST
सार
ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों ने सोमवार शाम तक अपने नए नेता को चुनने के लिए वोट डाला। ऋषि सुनक में से किसी एक को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
1 of 6
Rishi Sunak
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों ने सोमवार शाम तक अपने नए नेता को चुनने के लिए वोट डाला। ऋषि सुनक में से किसी एक को विजेता घोषित किया गया।
बोरिस जॉनसन के पीछे हटने के बाद प्रधानमंत्री पद की रेस में वह सबसे आगे चल रहे थे। करोड़ों भारतीय लोगों में भी उनके इस पद पहुंचने को लेकर उत्साह बना हुआ था। भारत में बड़ी संख्या में लोग यही चाहते थे कि ऋषि ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनें।
ऐसा इसलिए भी क्योंकि ऋषि भारतीय मूल के हैं। उनका ससुराल भी भारत में ही है। ऐसे में आज हम आपको ऋषि सुनक की कहानी बताएंगे। आखिर भारत में मूलत: कहां के रहने वाले हैं ऋषि? कैसे उनका परिवार इंग्लैंड में बसा और कैसे उन्होंने राजनीति की शुरुआत की? आइए जानते हैं....
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ था। उनकी मां का नाम ऊषा सुनक और पिता का नाम यशवीर सुनक था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। 1960 में वह अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका चले गए थे। बाद में यहीं से उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया। तब से सुनक का पूरा परिवार इंग्लैंड में ही रहता है। ऋषि ने भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। सुनक और अक्षता की दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम अनुष्का सुनक और कृष्णा सुनक है।
कॉलेज में पढ़ाई और फिर प्यार
3 of 6
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
ऋषि सुनक की शुरुआती पढ़ाई इंग्लैंड के 'विनचेस्टर कॉलेज' से हुई है। उन्होंने आगे की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड से की है। 2006 में उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री भी प्राप्त की। ऋषि सुनक की अक्षता मूर्ति से मुलाकात एमबीए की पढ़ाई के दौरान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी। अक्षता इंफोसिस के संस्थापक एन. नारायणमूर्ति और इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा नारायणमूर्ति की बेटी हैं। पढ़ाई के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। 2009 में दोनों की शादी बेंगलुरु में भारतीय रीति-रिवाज से हुई। अक्षता इंग्लैंड में अपना फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। आज की तारीख में वह इंग्लैंड की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी, व्यवसाय और फिर राजनीतिक पारी की शुरुआत
4 of 6
Rishi Sunak
- फोटो : RishiSunak.com
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए करने के बाद ऋषि ने 'गोल्डमैन सेक्स' में नौकरी की। ऋषि शुरू से काफी होनहार रहे हैं। 2009 में उन्होंने नौकरी छोड़ अपना व्यवसाय शुरू किया। इसके बाद उनका व्यवसाय बढ़ता ही गया। 2013 में 'कैटामारन वेंचर्स यूके लिमिटेड' में उन्हें और उनकी पत्नी को डायरेक्टर नियुक्त किया गया। 2015 में उन्होंने इस फर्म से इस्तीफा दे दिया लेकिन उनकी पत्नी इससे जुड़ी रहीं। यह कंपनी अक्षता के पिता एन. नारायण मूर्ति की है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में सुनक के नाम की आधिकारिक घोषणा
5 of 6
ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन
- फोटो : अमर उजाला
ऋषि सुनक ने 2014 में पहली बार राजनीति में कदम रखा। 2015 में उन्होंने रिचमंड से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2017 में उन्होंने एक बार फिर जीत मिली। इसके बाद 13 फरवरी 2020 को उन्हें इंग्लैंड का वित्त मंत्री बनाया गया।
इसी साल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर तमाम तरह के आरोप लगे तो ऋषि सुनक ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद लगातार जॉनसन कैबिनेट के कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। इसके बाद नए प्रधानमंत्री के लिए चुनाव शुरू हुए। इसमें ऋषि सुनक मजबूत दावेदार बनकर उभरे।
इसके बाद उनकी मुख्य लड़ाई ऋषि और लिज के बीच रही। लेकिन लिज ट्रस प्रधानमंत्री बन गई थीं। हालांकि, लिज ट्रस ने छह सप्ताह बाद ही प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ऋषि सुनक भी प्रधानमंत्री की दौड़ में आ गए। पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा दावेदारी वापस लेने के बाद सुनक का प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। अब सोमवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में उनके नाम का ऐलान किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।