Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Bidens statement on nuclear weapons ruckus in Pakistan war of words between Imran Khan and Maryam Nawaz
{"_id":"634ae946a49011260e6f8e64","slug":"bidens-statement-on-nuclear-weapons-ruckus-in-pakistan-war-of-words-between-imran-khan-and-maryam-nawaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pakistan: परमाणु हथियारों पर बाइडन के बयान से पाकिस्तान में बवाल, इमरान खान और मरियम नवाज में छिड़ी जुबानी जंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: परमाणु हथियारों पर बाइडन के बयान से पाकिस्तान में बवाल, इमरान खान और मरियम नवाज में छिड़ी जुबानी जंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/वाशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:39 PM IST
सार
खान ने अपने ट्वीट में कहा, क्या बाइडन का यह बयान आयातित सरकार की विदेश नीति की पूरी विफलता और अमेरिका के साथ संबंधों को फिर से ठीक करने के दावों को दिखाता है? इस सरकार ने अक्षमता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान, मरियम नवाज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परमाणु हथियारों पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से बयान सामने आने के बाद पाकिस्तान मुस्लीम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।
इमरान खान ने ट्वीट में क्या कहा?
2 of 5
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान
- फोटो : Social media
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने परमाणु हथियारों पर बाइडन की टिप्पणी को लेकर ट्वीटर पर पूछा कि उन्होंने यह बयान किस आधार पर दिया है। खान ने दावा किया कि इसके विपरीत अमेरिका दुनियाभर के युद्धों में शामिल रहा है, पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों को अपनाने के बाद कब आक्रामकता दिखाई है।
पीएमएन-एल सरकार ने तोड़े असफलता के सारे रिकॉर्ड: इमरान
3 of 5
इमरान खान
- फोटो : पीटीआई
खान ने अपने ट्वीट में कहा, क्या बाइडन का यह बयान आयातित सरकार की विदेश नीति की पूरी विफलता और अमेरिका के साथ ताल्लुकातों की बहाली के दावों को दिखाता है? क्या ये है ताल्लुकातों की बहाली? इस सरकार ने अक्षमता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मरियम नवाज ने क्या दिया जवाब?
4 of 5
मरियम नवाज शरीफ
- फोटो : social media
उधर, इमरान खान के ट्वीट का जवाब देते हुए पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने कहा, क्या आपके पास शर्म बची है? आपको अपनी क्षुद्र राजनीति को एक तरफ रखकर एक पाकिस्तानी की तरह जवाब देना चाहिए। इसके बजाय, आप अपने ही देश पर हमला कर रहे हैं। भगवान, इस तरह का छोटा दिमाग वाला कट्टर व्यक्ति कभी नहीं देखा। शर्मनाक।
विज्ञापन
बाइडन ने बताया पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश
5 of 5
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : PTI
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक बताया था। उन्होंने कहा था कि उसके पास (पाकिस्तान) बिना किसी एकता और सामंजस्य के परमाणु हथियार हैं।
बाइडन की ओर से यह टिप्पणी उस समय की गई जब वह चीन और रूस के बीच के संबंधों पर अमेरिकी विदेश नीति के बारे में बात कर रहे थे। बाइडन ने कहा कि वह पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश मानते हैं।
अमेरिकी सांसदों का प्रस्ताव, पाकिस्तानी सेना ने बांग्लादेश में किया था नरसंहार
अमेरिका के दो प्रभावशाली सांसदों रो खन्ना व सीव चाबोट ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है। इसमें राष्ट्रपति जो बाइडन से 1971 में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों द्वारा जातीय बंगालियों और हिंदुओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों को नरसंहार करार देने का अनुरोध किया गया है।
प्रस्ताव में पाक से ऐसे नरसंहार में उसकी भूमिका के लिए बांग्लादेश के लोगों से माफी मांगने के लिए भी कहा गया है। चाबोट ने कहा, हमें वर्षों बाद भी नरसंहार में मारे गए लाखों लोगों को नहीं भूलना चाहिए। रो खन्ना ने भी कहा कि नरसंहार में मारे गए लाखों मृतकों में 80 फीसदी हिंदू थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।