Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Tulsi Gabbard quits Democratic Party calls it a party of elitist cabal of war mongers
{"_id":"63458d8edd52c064f644de29","slug":"tulsi-gabbard-quits-democratic-party-calls-it-a-party-of-elitist-cabal-of-war-mongers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका की पहली हिंदू सांसद ने छोड़ी बाइडन की पार्टी, कहा- नस्लभेदी समूह में तब्दील हो रहे डेमोक्रेट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका की पहली हिंदू सांसद ने छोड़ी बाइडन की पार्टी, कहा- नस्लभेदी समूह में तब्दील हो रहे डेमोक्रेट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:07 PM IST
सार
गबार्ड को 2013 में अमेरिकी संसद के निचले सदन के लिए हवाई क्षेत्र से चुना गया था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, आज डेमोक्रेट हर मुद्दे पर नस्लभेद करके, श्वेत-विरोधी नस्लवाद भड़काकर संविधान में दी गई आजादी को कमजोर कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तुलसी गबार्ड
- फोटो : फेसबुक/तुलसी गबार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़ दी है। गबार्ड ने आरोप लगाए हैं कि यह पार्टी एक तरह से कुछ एलीट लोगों के नियंत्रण में है। जो जंग की बातें करते हैं। श्वेत लोगों का विरोध करते हैं नस्लभेदी ग्रुप में तब्दील हो रहे हैं। गबार्ड दो साल पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हैं।
पिछले साल हुई थीं अमेरिकी संसद से रिटायर
2 of 5
तुलसी गबार्ड
- फोटो : तुलसी गबार्ड/फेसबुक (फाइल)
गबार्ड पिछले साल 2021 में अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से सेवानिवृत्त हुईं हैं। उन्हें तेज तर्रार छवि वाली नेता माना जाता है। गबार्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी तरह की सोच रखने वाले लोगों को अब डेमोक्रेटिक पार्टी को छोड़ देना चाहिए। गबार्ड भारतीय मूल की नहीं हैं। उनका जन्म 12 अप्रैल 1981 को अमेरिका के लेलोआलोआ में हुआ था।
फिलहाल दूसरी पार्टी जॉइन नहीं करेंगी तुलसी
3 of 5
तुलसी गबार्ड
- फोटो : फेसबुक/तुलसी गबार्ड
पार्टी छोड़ने का एलान करते हुए गबार्ड ने यह भी साफ किया कि वह फिलहाल कोई दूसरी पार्टी जॉइन नहीं करेंगी और रिपब्लिकन पार्टी में जाने का भी अभी कोई इरादा नहीं है। गबार्ड ने कहा कि वर्तमान में जो डेमोक्रेटिक पार्टी है वो कुछ एलीट लोगों के नियंत्रण में है, जो जंग की बातें करते हैं। श्वेत लोगों का विरोध करते हैं और नस्लभेदी ग्रुप में तब्दील हो रहे हैं। इस पार्टी के जो लोग मेरी तरह सोचते हैं उन्हें तत्काल पार्टी को छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमोक्रेट पर पर लगाए नस्लभेद के आरोप
4 of 5
तुलसी गबार्ड (फाइल)
- फोटो : फेसबुक/तुलसी गबार्ड
गबार्ड को 2013 में अमेरिकी संसद के निचले सदन के लिए हवाई क्षेत्र से चुना गया था। उन्हें लगातार चार बार चुना गया था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, आज डेमोक्रेट हर मुद्दे पर नस्लभेद करके, श्वेत-विरोधी नस्लवाद भड़काकर हमारे संविधान में दी गई आजादी को कमजोर करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। गबार्ड ने अगले महीने होने वाले अहम मध्यावधि चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी को छोड़ा है।
I can no longer remain in today’s Democratic Party that is now under the complete control of an elitist cabal of warmongers driven by cowardly wokeness, who divide us by racializing every issue & stoke anti-white racism, actively work to undermine our God-given freedoms, are… pic.twitter.com/oAuTnxZldf
गबार्ड ने कहा, आज के डेमोक्रेट (डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता-कार्यकर्ता) आस्था और आध्यात्मिकता वाले लोगों के विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि वे अमेरिकी कानूनों का पालन न करते हुए प्रदर्शन करते हैं और अपराधियों की रक्षा करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।