Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Protesters in Pakistan's Swat District warn they will march to Islamabad if perpetrators of school van attack
{"_id":"63456c2244651b348677796a","slug":"protesters-in-pakistan-s-swat-district-warn-they-will-march-to-islamabad-if-perpetrators-of-school-van-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pakistan: प्रदर्शनकारियों की चेतावनी- स्कूल वैन हमले के दोषियों को सजा दो, वरना इस्लामाबाद तक करेंगे मार्च","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: प्रदर्शनकारियों की चेतावनी- स्कूल वैन हमले के दोषियों को सजा दो, वरना इस्लामाबाद तक करेंगे मार्च
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 11 Oct 2022 06:44 PM IST
सार
गुलीबाग इलाके में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने स्कूली छात्र-छात्राओं को ले जा रही एक वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में चालक की मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
1 of 5
स्वात जिले में स्कूल वैन पर हमला
- फोटो : ट्विटर/फारूक इकबाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के अशांत स्वात जिले में एक स्कूल वैन पर हमला किया गया। स्थानीय लोग हमले के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे राजधानी इस्लामाबाद की ओर रुख करेंगे।
क्या है पूरा मामला?
2 of 5
स्वात में स्कूल वैन पर हमला
- फोटो : ट्विटर/अवैश खान
दरअसल, गुलीबाग इलाके में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने स्कूली छात्र-छात्राओं को ले जा रही एक वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में चालक की मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए। इस ताजा हमले के बाद स्थानीय निवासी सड़कों पर उतर आए हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाने और इलाके में हो रहे लगातार आतंकी हमलों को खत्म करने की मांग कर रहे हैं।
The people of #Swat continue to protest on the road with the body of the school van driver who was killed by unknown armed men in Swat
These are children of the school bus driver,they are sitting since morning & they ask question why our Baba Jan is sleeping on the road today.💔 pic.twitter.com/jLTAmvVIU0
हमले में घायल स्कूली बच्चे
- फोटो : ट्विटर/अवैश खान
इस हमले के लिए अधिकारियों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, किसी भी संगठन ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने दी इस्लामाबाद मार्च की चेतावनी
4 of 5
हमले में मारे गए चालक के शव के साथ प्रदर्शनकारी
- फोटो : ट्विटर/आमिर अफरीदी
पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ बातचीत की लेकिन वह इन्हें रोकने में असफल साबित हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता हैदर अली ने कहा, हमने सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए चौबीस घंटे का समय दिया है, वरना हम इस्लामाबाद तक मार्च करेंगे।
विज्ञापन
चार साल बाद पाकिस्तान पहुंची मलाला यूसुफजई
5 of 5
चार साल बाद पाकिस्तान पहुंची मलाला
- फोटो : ट्विटर/आसमा आजम
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई चार साल बाद मंगलवार को अपने देश पहुंची। मलाला बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने और प्रभावित पीड़ितों से मिलने के लिए अपने देश वापस आई हैं।
दस साल मलाला यूसुफजई को एक अज्ञात तालिबानी बंदूकधारी ने गोली मार दी थी। इसके बाद उसे ब्रिटेन के बर्मिंघम में एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उपचार के बाद उसकी जान बच गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।