Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
japan unveils new bullet train N700S that can keep on running during earthquake reduce air resistance noise
{"_id":"5f02aba18ebc3e42fa48e291","slug":"japan-unveils-new-bullet-train-n700s-that-can-keep-on-running-during-earthquake-reduce-air-resistance-noise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जापान ने पेश की नई बुलेट ट्रेन एन700एस, भूंकप के दौरान भी नहीं थमेगी इसकी रफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान ने पेश की नई बुलेट ट्रेन एन700एस, भूंकप के दौरान भी नहीं थमेगी इसकी रफ्तार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
जापान की नई बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
Link Copied
जापान की अत्याधुनिक बुलेट ट्रेन न केवल पहले की तुलना में तेज है बल्कि यह भूकंप के दौरान भी सुरक्षित सफर कराने में सक्षम है। यह नई बुलेट ट्रेन एन700एस ( N700S) एक जुलाई से सेवा में शामिल कर ली गई है। इसका तोकाइडो रेलवे लाइन पर संचालन हो रहा है, जो टोक्यो स्टेशन और ओसाका में स्थित शिन-ओसाका स्टेशन को जोड़ती है।
Trending Videos
360 किलोमीटर प्रतिघंटो की रफ्तार से दौड़ सकती है
2 of 6
बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
N700S में एस (S) का मतलब सुप्रीम है। जानकारी के अनुसार यह बुलेट ट्रेन 360 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेनों में शामिल इस ट्रेन ने यह रिकॉर्ड 2019 में ट्रायल रन के दौरान बनाया था। हालांकि, यात्री सेवाओं में इसकी गति 285 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक के दौरान होना था उद्धाटन
3 of 6
बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
केंद्रीय जापान रेलवे ने 13 साल में पहली नई बुलेट ट्रेन तोकाइडो रेलवे लाइन पर सम्मिलित की है। पहले इस ट्रेन का उद्घाटन इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में किया जाना था। लेकिन, कोरोना वायरस महामारी के चलते ओलंपिक अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया। ऐसे में ट्रेन का उद्घाटन भी पहले कर दिया गया।
1964 में हुआ था शिनकानसेन लाइन का उद्घाटन
4 of 6
बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
यहां एक संयोग यह भी है कि जापान ने टोक्यो और ओसाका को जोड़ने वाली तोकाइडो शिनकानसेन लाइन का उद्घाटन साल 1964 में किया था। इसी साल टोक्यो में समर ओलंपिक (ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) का आयोजन हुआ था। बता दें कि तोकाइडो शिनकानसेन दुनिया की पहली हाईस्पीड रेलवे लाइन थी।
विज्ञापन
आराम के मामले में कोई जवाब नहीं
5 of 6
बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
देखने की बात करें तो सुनहरे लोगो के अलावा N700S पुरानी N700 या N700A बुलेट ट्रेन से ज्यादा अलग नहीं है। लेकिन सामने से इसे ज्यादा एंगल दिया गया है और हेडलाइट के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। इंटीरियर की बात करें तो आराम के मामले में इस ट्रेन का कोई जवाब नहीं है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को यह ट्रेन ज्यादा सुविधाजनक लगेगी।
ट्रेन को बनाने में केवल स्पीड और सुरक्षा पर ही ध्यान नहीं दिया गया है बल्कि ट्रेन के अंदर सीट, आराम और रोशनी पर भी काम किया गया है। अंदर रोशनी की व्यवस्था इस तरह की गई है कि लाइट आंखों में चुभे नहीं और आराम पहुंचाए। यात्री अपना सामान न भूलें इसके लिए सिर के ऊपर बनाए गए सामान रखने के रैक में हर स्टेशन पर रोशनी जलने की व्यवस्था की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।