फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Ghana Photos: घाना में संस्कृत श्लोक, वंदे मातरम का उद्घोष... भारतीयों ने इस तरह किया पीएम का स्वागत

Thu, 03 Jul 2025 03:10 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 03 Jul 2025 03:10 AM IST
सार

PM Modi Ghana Photos: पश्चिम अफ्रीकी देश घाना पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवंशियों से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों से खास लगाव दिखा। तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि घाना में संस्कृत के श्लोक, वंदे मातरम के उद्घोष के बीच भारतीयों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। देखिए प्रधामंत्री की कुछ यादगार तस्वीरें

विज्ञापन
PM Modi Ghana Visit Photos Indians in Africa Children Paintings Indians welcome modi to Accra
पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना पहुंचने के बाद पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
पिछले तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा से प्रवासी भारतीय समुदाय में उत्साह छा गया। हवाईअड्डे से होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घाना के भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान छोटे बच्चों के एक समूह ने उनके सामने ‘हरे राम हरे कृष्ण’ और संस्कृत श्लोकों का पाठ किया। जैसे ही पीएम मोदी होटल पहुंचे, स्थानीय लोगों सहित सैकड़ों लोगों ने मोदी-मोदी, भारत माता की जय  व  वंदे मातरम  के नारे लगाने शुरू कर दिए।
PM Modi Ghana Visit Photos Indians in Africa Children Paintings Indians welcome modi to Accra
पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना पहुंचने के बाद पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
भारतीय समुदाय की ओर से मोदी के स्वागत में नृत्य-संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। घाना में 15,000 से अधिक लोगों का एक बड़ा भारतीय समुदाय रहता है। कई प्रवासी भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों और प्रमुख स्थानीय घानाई व्यवसायों के लिए कुशल श्रमिकों के रूप में काम कर रहे हैं।
PM Modi Ghana Visit Photos Indians in Africa Children Paintings Indians welcome modi to Accra
पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना पहुंचने के बाद पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
राष्ट्रपति महामा ने जो सम्मान दिया, उससे अभिभूत : मोदी
घाना की राजधानी अक्रा पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, घाना पहुंच गया हूं। हवाईअड्डे पर खुद मौजूद रहकर राष्ट्रपति जॉन ड्रमानी महामा ने जो विशेष सम्मान दिया है उससे अभिभूत हूं। दोनों देश अपने पुराने संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे और सहयोग के नए क्षेत्र तलाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Ghana Visit Photos Indians in Africa Children Paintings Indians welcome modi to Accra
पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना पहुंचने के बाद पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
आज घाना की संसद को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर लिखा, पीएम मोदी कुछ देर पहले ऐतिहासिक यात्रा पर अक्रा पहुंचे हैं। पिछले तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली घाना यात्रा है। गर्मजोशी भरे भाव के साथ राष्ट्रपति महामा ने खुद प्रधानमंत्री मोदी का हवाईअड्डे पर स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति का यह गर्मजोशी भरा भाव दोनों देशों के बीच मजबूत व ऐतिहासिक दोस्ती को दिखाता है। बृहस्पतिवार को मोदी घाना की संसद को संबोधित करेंगे व भारतीय समुदाय से बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन
PM Modi Ghana Visit Photos Indians in Africa Children Paintings Indians welcome modi to Accra
पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना पहुंचने के बाद पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
अविस्मरणीय पल :  अक्रा में पीएम मोदी के स्वागत में उमड़े प्रवासी भारतीय। पीएम ने भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान एक बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed