त्रिनिदाद एंड टोबैगो में गर्मजोशी से हुए स्वागत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिभूत दिखे। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यात्रा के दौरान की खास तस्वीरें साझा कीं। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों के अलावा स्थानीय युवाओं और कलाकारों से भी मुलाकात की। देखिए पीएम मोदी के दौरे की खास तस्वीरें...
Modi Port of Spain Photos: पीएम मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो में स्वागत से अभिभूत.. तस्वीरें साझा कर बयां किए भाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो दौरे पर हैं। इस देश की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। 38 मंत्रियों और चार सांसदों के साथ हवाईअड्डे पर खुद पीएम कमला प्रसाद बिसेसर ने उनका स्वागत किया। देखें कुछ खास तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को जानो क्विज के विजेताओं से की मुलाकात
Met youngsters Shankar Ramjattan, Nicholas Maraj and Vince Mahato, who are winners of the Bharat Ko Janiye (Know India) Quiz in Trinidad & Tobago.
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत को जानो क्विज के विजेता शंकर रामजतन, निकोलस मैराज और विंस महतो से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस क्विज ने दुनिया भर में व्यापक भागीदारी को बढ़ावा दिया है। साथ ही भारत के साथ हमारे प्रवासी समुदाय के जुड़ाव को और गहरा किया है।
This Quiz has generated widespread participation across the world and deepened the connect of our diaspora with India. pic.twitter.com/QbRSsYF6VY
ये भी पढ़ें: PM Modi In Trinidad: UP-बिहार से त्रिनिदाद-टोबैगो का नाता; 26 साल बाद कैरेबियन देश आया कोई भारतीय प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभार जताया
Many people from India made their way to Trinidad & Tobago years ago. Over the years, they distinguished themselves in several fields and are enriching Trinidad & Tobago’s development journey. At the same time, they have retained a connection with India and are also passionate… pic.twitter.com/qlKVIEjUwh
पीएम मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में अविस्मरणीय स्वागत के लिए स्थानीय भारतीय समुदाय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कई साल पहले भारत से कई लोग त्रिनिदाद और टोबैगो आए थे। इन वर्षों में, उन्होंने यहां कई क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई और देश के विकास में मदद की। वे आज भी भारत से जुड़ाव महसूस करते हैं और भारतीय संस्कृति में गहरी रुचि रखते हैं।
भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएगी भारत-त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच मित्रता
Sharing some glimpses from the welcome at Port of Spain. May the friendship between India and Trinidad & Tobago continue to scale new heights in the times to come! pic.twitter.com/RkAW4pQBKw
पीएम मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में स्वागत समारोह की कुछ झलकियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आशा करता हूं कि भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच मित्रता आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएगी!
ये भी पढ़ें: PM Modi Trinidad-Tobago Visit: पीएम मोदी सफल घाना दौरे के बाद त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे; गर्मजोशी से स्वागत
भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी यात्रा
Landed in Port of Spain, Trinidad & Tobago. I thank Prime Minister Kamla Persad-Bissessar, distinguished members of the Cabinet and MPs for the gesture of welcoming me at the airport. This visit will further cement bilateral ties between our nations. Looking forward to addressing… pic.twitter.com/lyxxnKKfsR
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मैं त्रिनिदाद और टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंच गया हूं। मैं प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, उनके मंत्रियों और सांसदों को हवाई अड्डे पर मेरे स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं। यह यात्रा भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ घंटों बाद मैं एक सामुदायिक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करूंगा, जिसके लिए मैं उत्साहित हूं।
संबंधित वीडियो