Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
PM Modi was seen having tea with French President Macron and laughing with Joe Biden at G-7 summit PM Modi in G-7 Summit news in hindi
{"_id":"62b9cf82de8732250641b521","slug":"pm-modi-was-seen-having-tea-with-french-president-macron-and-laughing-with-joe-biden-at-g-7-summit-pm-modi-in-g-7-summit-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"G-7 Summit: जी-7 में दिखा पीएम मोदी का जलवा, फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ की चाय-पर-चर्चा और बाइडन संग लगाए ठहाके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
G-7 Summit: जी-7 में दिखा पीएम मोदी का जलवा, फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ की चाय-पर-चर्चा और बाइडन संग लगाए ठहाके
न्यूज डेस्क अमर उजाला, श्लॉस एल्मौ
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:06 PM IST
सार
शिखर सम्मेलन के दौरान कई ऐसे पल भी आए जिनको भारत के बढते कद के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान ऐसा भी देखने को मिला जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पीएम मोदी से हाथ मिलाने के लिए उनके पीछे-पीछे दौड़े आए।।
विज्ञापन
1 of 5
फ्रांस और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के साथ पीएम मोदी।
- फोटो : MEA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के एल्माऊ में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां पीएम नरेंद्र मोदी का जलवा देखने को मिल रहा है। उनके दौरे की कई तस्वीरें सामने आई हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान कई ऐसे पल भी आए जिनको भारत के बढते कद के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान ऐसा भी देखने को मिला जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पीएम मोदी से हाथ मिलाने के लिए उनके पीछे-पीछे दौड़े आए। पीएम मोदी ने भी बेहद गर्मजोशी के साथ उनसे हाथ मिलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 5
फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ चाय पर चर्चा।
- फोटो : pmo india
जर्मनी के श्लॉस एल्माऊ में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चाय पर चर्चा करते भी नजर आए।
3 of 5
जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्राध्यक्षों ने खिंचवाई फोटो।
- फोटो : pmo india
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के एल्माऊ में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जी-7 के सदस्य और मेहमान देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने साथ में फोटो भी खिंचवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएम मोदी ने रखा भारत का पक्ष
- फोटो : pmo india
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जलवायु, ऊर्जा और स्वास्थ्य पर G-7 के सत्र में हरित विकास, स्वच्छ ऊर्जा, सतत जीवन शैली और वैश्विक भलाई के लिए भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
5 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के साथ की वार्ता।
- फोटो : pmo india
जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के साथ म्यूनिख में बातचीत की। इस दौरान दोने देश के नेताओं के बीच भारत और अर्जेंटीना के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।