फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elizabeth: ब्रिटेन के राजघराने की कहानी, किंग जॉर्ज से महारानी एलिजाबेथ और किंग चार्ल्स तक, जानें पूरा परिवार

Fri, 09 Sep 2022 12:47 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 09 Sep 2022 12:47 PM IST
सार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब ब्रिटेन की कमान प्रिंस चार्ल्स के हाथों में सौंपी जाएगी। मतलब प्रिंस चार्ल्स ही ब्रिटेन के अगले महाराजा होंगे। ब्रिटेन का राजघराना काफी चर्चित है।ऐसे में आज हम आपको ब्रिटेन के इस राजघराने की पूरी कहानी बताएंगे। ये भी बताएंगे कि अब ब्रिटेन के इस राजघराने में कौन-कौन है?

विज्ञापन
Queen Elizabeth family tree Story of Britain's Royal Family
ब्रिटिश राजघराना - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल (Balmoral Castle)  में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अंतिम सांस ली। वे बीते 70 वर्ष से ब्रिटेन की महारानी थीं। पिछले साल अक्तूबर से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आने लगीं थीं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब ब्रिटेन की कमान प्रिंस चार्ल्स के हाथों में सौंपी जाएगी। मतलब प्रिंस चार्ल्स ही ब्रिटेन के अगले महाराजा होंगे। ब्रिटेन का राजघराना काफी चर्चित है।


ऐसे में आज हम आपको ब्रिटेन के इस राजघराने की पूरी कहानी बताएंगे। ये भी बताएंगे कि अब ब्रिटेन के इस राजघराने में कौन-कौन है?   
 
Queen Elizabeth family tree Story of Britain's Royal Family
किंग जॉर्ज पंचम और महारानी - फोटो : अमर उजाला
कहानी ब्रिटेन के सम्राट से शुरू करते हैं
1707 के पहले तक इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में अलग-अलग राजशाही चलती थी। मई 1707 में इन्हें मिलाकर ब्रिटेन राजघराने की शुरुआत हुई। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दादा सम्राट किंग जॉर्ज पंचम थे। उनकी पत्नी का नाम मैरी ऑफ टेक था। 1894 से लेकर 1905 तक दोनों के छह बच्चे थे। उनमें से चार संतानों के अपने बच्चे हुए। किंग जॉर्ज और मैरी के जो छह बच्चे हुए, उनके नाम किंग इडवर्ड-VIII, किंग जॉर्ज-VI, प्रिंसेज रॉयल मैरी, ड्यूक ऑफ ग्लूकस्टर प्रिंस हेनरी, ड्यूक ऑफ केंट प्रिंस जॉर्ज VI और प्रिंस जॉन थे। इसमें प्रिंस जॉन को कई तरह की बीमारी थी। ऐसे में 13 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था। 

उनके सबसे बड़े बेटे, किंग एडवर्ड VIII को 1936 में अपने पिता की मृत्यु के बाद सिंहासन विरासत में मिली। अगर वह राजा बने रहते, तो एडवर्ड VIII के काल्पनिक वंशजों को ब्रिटिश क्राउन विरासत में मिला होता। लेकिन एडवर्ड VIII ने अमेरिकी तलाकशुदा वालिस सिम्पसन से शादी करने के लिए 1937 में राज गद्दी छोड़ दी। इन दोनों के कोई बच्चे नहीं हुए। 
 
Queen Elizabeth family tree Story of Britain's Royal Family
महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस चार्ल्स - फोटो : अमर उजाला
फिर यहां से शुरू होती है एलिजाबेथ की कहानी
किंग एडवर्ड VIII के बाद उनके भाई किंग जॉर्ज VI ने करीब 15 साल तक ब्रिटेन की गद्दी संभाली।  किंग जॉर्ज VI उनकी पत्नी महारानी एलिजाबेथ से दो बेटियां हुईं। इनमें एक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और दूसरी राजकुमारी मार्गरेट थीं। किंग जॉर्ज VI के निधन के बाद 6 फरवरी 1952 को उनकी बेटी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली। एलिजाबेथ द्वितीय सबसे लंबे समय तक ब्रिटेन पर शासन करने वाली महारानी हैं। एलिजाबेथ द्वितीय की शादी ड्यूक ऑफ इडिनबर्ग प्रिंस फिलिप से हुई। दोनों के चार बच्चे हुए। प्रिंस चार्ल्स, प्रिंसेज रॉयल एनी, ड्यूक ऑफ यॉर्क प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Queen Elizabeth family tree Story of Britain's Royal Family
प्रिंस चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए राजा होंगे। - फोटो : अमर उजाला
अब राजा बने प्रिंस चॉर्ल्स
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटेन के शाही गद्दी की जिम्मेदारी उनके सबसे बड़े बेटे चार्ल्स के हाथ में होगी। चार्ल्स का जन्म 1948 में हुआ था। चार्ल्स ने 29 जुलाई, 1981 को लेडी डायना स्पेंसर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे विलियम और हैरी हैं।

1996 में चार्ल्स और डायना दोनों अलग हो गए थे। 1997 में पेरिस में हुए एक कार हादसे में प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना की मौत हो गई। बाद में नौ अप्रैल, 2005 को चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया है। चार्ल्स अभी 73 वर्ष के हैं। चार्ल्स के राजा बनने के बाद उनके बड़े बेटे ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम अब वेल्स के राजकुमार कहलाएंगे।
 
विज्ञापन
Queen Elizabeth family tree Story of Britain's Royal Family
प्रिंस विलियम - फोटो : अमर उजाला
चार्ल्स के बाद विलियम्स होंगे राजा
प्रिंस चार्ल्स की उम्र अभी 73 साल है। चार्ल्स ब्रिटेन के नए राजा घोषित किए जा चुके हैं। चार्ल्स के बाद इस राजगद्दी के उत्तराधिकारी उनके बेटे प्रिंस विलियम्स होंगे। 1982 में पैदा हुए विलियम अभी ड्यूक ऑफ कैंब्रिज हैं। उनकी पत्नी डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन हैं। दोनों ने 2011 में विवाह किया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद वेल्स के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स को राजा घोषित किया गया है। इसलिए अब चार्ल्स के स्थान पर विलियम वेल्स के राजकुमार भी होंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed