फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Gandhi In US: अमेरिका दौरे पर क्यों पहुंचे राहुल गांधी, पिछली यात्रा पर हुए सियासी बवाल की क्या थी वजह?

Sun, 20 Apr 2025 08:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 20 Apr 2025 08:45 AM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वे ब्राउन यूनिवर्सिटी में भाषण देंगे। वे संकाय सदस्यों और छात्रों से बातचीत भी करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता एनआरआई समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के पदाधिकारियों और सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Arrives In US, To Visit Brown University In Rhode Island Know all about it
राहुल गांधी का अमेरिका दौरा - फोटो : ANI

लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। यहां उनका बहुत गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी रोड आइलैंड में ब्राउन विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। यहां वे संकाय सदस्यों और छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। राहुल एनआरआई समुदाय के सदस्यों, पदाधिकारियों और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के सदस्यों के साथ बातचीत भी कर सकते हैं।



यह भी पढ़ें- चार दिवसीय भारत दौरे पर कल आएंगे वेंस, अक्षरधाम मंदिर जाएंगे; PM मोदी के साथ करेंगे रात्रिभोज

Rahul Gandhi Arrives In US, To Visit Brown University In Rhode Island Know all about it
राहुल गांधी का अमेरिका दौरा - फोटो : ANI

राहुल का पूरा कार्यक्रम
इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, 'पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 21 और 22 अप्रैल को रोड आइलैंड, अमेरिका में ब्राउन विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। राहुल वहां संबोधन भी देंगे। वे विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और छात्रों के साथ बातचीत करेंगे।'

Rahul Gandhi Arrives In US, To Visit Brown University In Rhode Island Know all about it
राहुल गांधी का अमेरिका दौरा - फोटो : ANI

हाल के महीनों में राहुल की अमेरिका की दूसरी यात्रा
हाल के महीनों में यह राहुल गांधी की अमेरिका की दूसरी यात्रा है। इससे पहले सितंबर 2024 में राहुल गांधी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा की थी। अपनी यात्रा के दौरान वे डलास गए थे, जहां उन्होंने टेक्सास विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की थी और भारतीय प्रवासियों के सदस्यों को संबोधित किया था। डलास से राहुल वाशिंगटन डीसी गए, जहां उन्होंने जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल गांधी की यह पहली अमेरिका यात्रा थी। 

यह भी पढ़ें- मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद फैले तनाव के बीच सीएम ममता ने की शांति की अपील; BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi Arrives In US, To Visit Brown University In Rhode Island Know all about it
राहुल गांधी का अमेरिका दौरा - फोटो : ANI

पिछले दौरे के बयानों ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था
राहुल गांधी की पिछली यात्रा ने भारत में आरक्षण प्रणाली को खत्म करने के बारे में उनकी टिप्पणी के बाद राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब देश एक निष्पक्ष स्थान बन जाएगा तो भारत में आरक्षण प्रणाली को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने जाति जनगणना की आवश्यकता पर भी जोर दिया था। उन्होंने तर्क दिया था कि देश की 90 प्रतिशत आबादी ओबीसी, दलित और आदिवासी है। उसे पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। जब हम संस्थानों, व्यवसायों और मीडिया पर कब्जे की बात करते हैं, तो भारत के 90 प्रतिशत ओबीसी, दलित, आदिवासी खेल का हिस्सा ही नहीं हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Arrives In US, To Visit Brown University In Rhode Island Know all about it
राहुल गांधी - फोटो : ANI

सैम पित्रोदा ने स्वागत किया
इससे पहले राहुल गांधी का अमेरिका में कांग्रेस के ओवरसीज चीफ सैम पित्रोदा ने स्वागत किया। उन्होंने राहुल गांधी को युवाओं, लोकतंत्र और बेहतर भविष्य की आवाज बताया। 'एक्स' पर एक पोस्ट में पित्रोदा ने लिखा, 'राहुल, आपका अमेरिका में स्वागत है! युवाओं, लोकतंत्र और बेहतर भविष्य की आवाज। आइए सुनें, सीखें और साथ मिलकर निर्माण करें।'

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed