फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मुसलमानों की पवित्र दीवार के सामने इस मशहूर मॉडल ने किया न्यूड फोटो शूट, बवाल

Fri, 29 Jun 2018 10:05 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, येरुशलम 
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, येरुशलम  Updated Fri, 29 Jun 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
Marisa Papen naked photoshoot in front of sacred Wailing Wall

यहूदियों, मुसलमानों और ईसाईयों के लिए पवित्र तीर्थस्थल माने जाने वाले येरुशलम की एक पवित्र दीवार के सामने मशहूर बेल्जियम मॉडल मेरिसा पापेन के बोल्ड (न्यूड) फोटो शूट कराने पर बवाल मच गया है। मेरिसा ने एक छत पर झुककर पश्चिमी दीवार की तरफ देखते हुए यह फोटो शूट कराने के बाद उसे अपनी वेबसाइट पर ‘द वॉल ऑफ शेम’ शीर्षक से पोस्ट किया है।

Marisa Papen naked photoshoot in front of sacred Wailing Wall

इस पोस्ट से यहूदी समुदाय भड़क गया है और उसने मॉडल पर धार्मिक दुर्भावना का आरोप लगाया है। यहूदियों के लिए यह दीवार बेहद अहम है और वे यहां पर प्रार्थना करते हैं। पिछले पांच दिनों से जारी यहूदियों का यह बवाल उस वक्त और भड़क गया जब मेरिसा पापेन ने द टाइम्स ऑफ इस्राइल वेबसाइट को एक इंटरव्यू में सफाई दी है।

Marisa Papen naked photoshoot in front of sacred Wailing Wall

उन्होंने दीवार के सामने फोटो शूट इसलिए किया क्योंकि वहां से तस्वीर काफी अच्छी नजर आ रही थी। यहूदी समुदाय ने मॉडल को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। पवित्र दीवार अल-बराक के पास खिंची तस्वीरों में से एक के भीतर वह इस्राइली झंडे में लिपटी भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Marisa Papen naked photoshoot in front of sacred Wailing Wall

मेरिसा पापेन ने अपनी वेबसाइट पर द वॉल ऑफ शेम शीर्षक से लिखी पोस्ट में लिखा कि मिस्र फोटोशूट के बाद हुए अनुभव ने उन्हें धर्म और राजनीति की सीमाओं को कमजोर करने पर मजबूर किया है। मेरिसा ने लिखा कि मैं ऐसी दुनिया में अपना व्यक्तिगत धर्म दिखाना चाहती हूं जहां आजादी किसी बेहद कीमती चीज जैसी दुर्लभ होती जा रही है।

विज्ञापन

मिस्र के प्राचीन मंदिर के अंदर भी करा चुकी हैं न्यूड फोटोग्राफी

Marisa Papen naked photoshoot in front of sacred Wailing Wall

विवादित मॉडल मेरिसा पापेन इससे पहले भी मिस्र के प्राचीन मंदिर में अपनी न्यूड फोटोग्राफी करा चुकी हैं। उस वक्त भी उनकी तस्वीरों को लेकर बड़ा बवाल मचा था और तब उन्हें हिरासत में लिया गया था। पापेन ने खुद अपनी पोस्ट में इस गिरफ्तारी को एक कड़वा अनुभव बताया है। मेरिसा का मानना है कि किसी भी धार्मिक सीमाओं में बंधने से यदि इंसान की आजादी खत्म होती है तो यह गलत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed