सब्सक्राइब करें

इस शख्स से शादी करने जा रही हैं राखी सावंत, सोशल मीडिया पर शेयर किया वेडिंग कार्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant will marry on 31 december 2018
rakhi sawant

बॉलीवुड में शादी-शादी और सिर्फ शादी की ही बात हो रही है। रणवीर-दीपिका, प्रियंका चोपड़ा  और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के बाद अब टीवी की मोस्ट कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सांवत ने भी शादी का बम फोड़ा है। जी हां, राखी सावंत भी अब शादी करने जा रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर एक शादी का कार्ड है जिसमें शादी की तारीख और दूल्हे का नाम भी दिया गया है...

Trending Videos
rakhi sawant will marry on 31 december 2018
rakhi sawant

इस शादी कार्ड में कलाकार दीपक कलाल का नाम लिखा है जिनसे राखी सावंत शादी करने जा रही हैं। दीपक सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। बहुत से लोग उन्हें गे मानते हैं। बता दें कि इन दिनों दीपक टीवी रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में हंसाने आते हैं। वहीं, दीपक ने लिखा है कि उन्हें इस शादी पर यकीन नहीं हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🤣🤣🤣🤣😂😂😂😅😅😅👰🏽🤵🏻🤣🤣🤣😂😂🥰🥰🥰

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant will marry on 31 december 2018
दीपक कलाल - फोटो : self

कार्ड में एक अहम बात और लिखी हुई है जो यह है कि राखी और दीपक लॉस एंजिलस में शादी करने जा रहे हैं। शादी की तारीख 31 दिसंबर को होगी। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इस खबर से हैरान और परेशान हैं तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।  क्योंकि आपको बता दें कि पहले भी राखी ऐसा एक स्वंयवर कर चुकी हैं। लेकिन शादी नहीं की थी।

rakhi sawant will marry on 31 december 2018
RAKHI SAWANT - फोटो : self

वहीं, जब राखी के जानकारों से इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि मैडम ही इस बारे में कुछ बता पाएंगी। हाल ही में राखी और एक महिला रेसलर में जमकर फाइट हुई थी जिसमें राखी बुरी तरह जख्मी हो गई थीं।

विज्ञापन
rakhi sawant will marry on 31 december 2018
Rakhi Sawant - फोटो : social media

महिला रेसलर से पिटने के बाद राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता पर आरोप लगाते हुए कहा था कि तनुश्री ने ही उसे पिटवाया है। अब राखी उनके सामने हाथ जोड़ने पर मजबूर हो गई हैं। बता दें तनुश्री ने राखी के आरोपों के चलते चर्च में ना जाने की कसम खाई थी। तनुश्री का कहना था कि वह राखी के माफी मांगने के बाद ही चर्च में कदम रखेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed