ऑपरेशन स्पाइडर वेब से बौखलाए रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया। रूस ने पूरे देश में 400 से अधिक ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं। इस दौरान कम से कम छह लोगों के मारे जाने की खबर है। दर्जनों अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हमले में लगभग पूरा यूक्रेन निशाना बना, जिसमें कीव, लविवि और सुमी सहित नौ इलाके प्रभावित हुए। इसके अलावा ताजा हमलों मे रूस ने पूर्वी शहर खार्किव को निशाना बनाया। यहां रूसी ड्रोन और मिसाइलों के हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।
Russia Ukraine War: ऑपरेशन स्पाइडर वेब से बौखलाए रूस का पूरे यूक्रेन पर हमला; 400 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 07 Jun 2025 08:16 AM IST
सार
Russia Ukraine War Update : यूक्रेन ने ऑपरेशन स्पाइडर वेब के जरिए ड्रोन हमला कर रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। ये नुकसान इतना बड़ा था कि इससे रूसी वायुसेना की ताकत आधी रह गई और लंबी दूरी में जाकर हमला करने की रूस की ताकत बुरी तरह प्रभावित हुई। अब रूस बदले के तौर पर यूक्रेन पर भीषण हमले कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन