फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taiwan: आर्थिक प्रतिबंध, सीमा पर युद्ध पोत तैनात, जानें पेलोसी के ताइवान दौरे पर चीन ने अब तक क्या किया?

Wed, 03 Aug 2022 11:13 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 03 Aug 2022 11:13 AM IST
सार

25 साल बाद ये पहली बार है जब अमेरिकी स्पीकर ताइवान के दौरे पर हैं। इससे पहले 1997 में उस समय के स्पीकर न्यूट गिंगरिक यहां पहुंचे थे। पेलोसी के दौरे से बौखलाए चीन ने तमाम एलान कर डाले।

विज्ञापन
Taiwan: Economic sanctions, war ships deployed on the border, know what China has done so far in Pelosi's visi
ताइवान को लेकर अमेरिका-चीन आमने-सामने। - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी चीन के विरोध के बावजूद मंगलवार को ताइवान की राजधानी ताईपेई पहुंच गईं। 25 साल बाद ये पहली बार है जब अमेरिकी स्पीकर ताइवान के दौरे पर हैं। इससे पहले 1997 में उस समय के स्पीकर न्यूट गिंगरिक यहां पहुंचे थे।


पेलोसी के दौरे से बौखलाए चीन ने तमाम एलान कर डाले। ताइवान और अमेरिका को डराने की हर कोशिश की। आइए जानते हैं कि पेलोसी के दौरे पर ताइवान में अब तक क्या-क्या हुआ? 
 
Taiwan: Economic sanctions, war ships deployed on the border, know what China has done so far in Pelosi's visi
ताइवान के चारो तरफ चीन ने युद्ध पोत तैनात कर दिए हैं। - फोटो : अमर उजाला
साइबर अटैक, एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी
पेलोसी के दौरे से ठीक पहले पूरे ताइवान पर साइबर अटैक की खबरें आईं। राष्ट्रपति की वेबसाइट तक को हैक करने की बात सामने आई। ताईपेई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। चीन के फाइटर जेट ताइवान की सीमा के ऊपर उड़ान भरते नजर आए। चीन की नौसेना ने ताइवान के चारो तरफ युद्ध पोत तैनात करके युद्ध अभ्यास किया। 
 
Taiwan: Economic sanctions, war ships deployed on the border, know what China has done so far in Pelosi's visi
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला
ताइवान पर लगाए आर्थिक प्रतिबंध
ताइवान को चीन हर तरह से परेशान करने में जुटा है। बौखलाए चीन ने ताइवान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। चीनी सरकार ने ताइवान को नेचुरल सैंड देने पर रोक लगा दी है। इससे ताइवान को काफी नुकसान हो सकता है। कोरोना महामारी के बाद से कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ताइवान के लिए इनकम का सोर्स बन गया है। ऐसे में रेत का निर्यात रोकने से ताइवान को आर्थिक नुकसान होगा। एक जुलाई को भी चीन ने ताइवान के 100 से ज्यादा फूड सप्लायर से आयात (इम्पोर्ट) पर प्रतिबंध लगाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taiwan: Economic sanctions, war ships deployed on the border, know what China has done so far in Pelosi's visi
ताइवान की राष्ट्रपति और नैंसी पेलोसी - फोटो : अमर उजाला
ताइवान की राष्ट्रपति से पेलोसी की मुलाकात 
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार रात करीब 8:26 बजे बजे मलेशिया से ताइवान पहुंचीं। एयरपोर्ट पर ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेंन ने उनका स्वागत किया। बुधवार को ताइवान की संसद में पेलोसी को ताइवान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ प्रॉपिटियस क्लाउड्स विद स्पेशल ग्रैंड कॉर्डन' से सम्मानित किया गया।

इस दौरान पेलोसी ने कहा कि हमें ताइवान की दोस्ती पर गर्व है। अमेरिका हर स्तर पर ताइवान का साथ देगा। पेलोसी ने कहा, 'अमेरिका ताइवान के लोकतंत्र का समर्थन जारी रखेगा। ताइवान के 2.30 करोड़ नागरिकों के साथ अमेरिका की एकजुटता आज पहले से कहीं अधिक अहम है, क्योंकि दुनिया निरंकुशता और लोकतंत्र के बीच एक विकल्प का सामना कर रही है।' 
 
विज्ञापन
Taiwan: Economic sanctions, war ships deployed on the border, know what China has done so far in Pelosi's visi
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया
चीन ने क्या कहा? 
पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद चीन ने ताइवान और अमेरिका को धमकी दी। चीन ने कहा, 'हम इस यात्रा का विरोध करते हैं और कड़ी निंदा करते हैं। ये आग से खेलने का बेहद खतरनाक काम है। जो भी आग से खेलता है अपने आप को ही जलाता है।'

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, 'हम यात्रा के जवाब में अपनी क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे। इसके सभी परिणामों के लिए अमेरिका और ताइवान के आजादी समर्थक और अलगाववादी बल जिम्मेदार होंगे। ताइवान के सवाल पर चीन के लोगों और सरकार का पक्ष हमेशा से स्पष्ट रहा है।' 

चुनयिंग यहीं नहीं रुके। आगे कहा, 'चीन अमेरिका से आग्रह करता है कि वो ताइवान कार्ड खेलना बंद करे और चीन को रोकने के लिए ताइवान का इस्तेमाल बंद करें। अमेरिका ताइवान की आजादी मांगने वाली अलगाववादी ताकतों के साथ मिलकर साजिश रचना और उनकी मदद करना बंद करे। अमेरिका वन चाइना पॉलिसी और अमेरिका-चीन के बीच हुए तीन साझा संवादों को लागू करने के लिए कड़ाई से पालन करे और इस गलत और खतरनाक रास्ते पर और आगे ना बढ़े।'

चीन ने टारगेटेड मिलिट्री एक्शन लेने की धमकी भी दे डाली। हालांकि, यह साफ नहीं किया गया कि चीन किन टारगेट पर सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed