सब्सक्राइब करें

लंबाई के आधार पर मतदाता देते हैं वोट, जानिए दुनिया के 13 नेताओं की लंबाई

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 03 Aug 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
thirteen world leaders ranked by how they are tall michael D higgins come on number one
आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिग्गिंस - फोटो : Twitter

एक शोध के मुताबिक मतदाताओं को लंबे नेता ज्यादा पंसद आते हैं, मतदाता ऐसे लोगों को ज्यादा वोट देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि लंबे लोग नेतृत्व अच्छा कर सकते हैं। दुनिया में ऐसे कई नेता हैं जिनकी लंबाई छह फुट है तो कुछ ऐसे नेता भी हैं जिनकी लंबाई पांच फुट ही है।



दुनिया के 13 ऐसे नेताओं की लंबाई की जानकारी लेते हैं और कैसे वो अपने विरोधी से तुलना करते हैं। इन नेताओं को छोटी लंबाई से बड़ी लंबाई के बीच रखा गया है। पहले नंबर पर आते हैं आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिग्गिंस। माइकल डी हिग्गिंस की लंबाई पांच फुट तीन इंच यानि कि 160 सेंटीमीटर है।

Trending Videos
thirteen world leaders ranked by how they are tall michael D higgins come on number one
किम जोंग उन - फोटो : Social media

उत्तरी कोरिया के किम जोंग उन की लंबाई 163 सेंटीमीटर से 170 सेंटीमीटर के बीच है, यानि कि इनकी लंबाई पांच फुट चार इंच से पांच फुट सात इंज के बीच है। अक्सर किम जोेंग उन की लंबाई पांच फुट सात इंच रिपोर्ट की गई है लेकिन ये सूचना कहां से आई है, इसकी कोई पुष्टि नहीं करता।

किम जोंग उन की लंबाई दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे इन से थोड़ी कम है और मून जे इन की लंबाई पांच फुट छह इंच है। जानकारों का मानना है कि किम खुद को लंबा दिखाने के लिए ऐसे जूतों का इस्तेमाल करते हैं, जिसका मतलब यह हो सकता है कि किम की लंबाई पांच फुट चार इंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
thirteen world leaders ranked by how they are tall michael D higgins come on number one
German Chancellor Angela Merkel - फोटो : Twitter

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की लंबाई पांच फुट पांच इंच यानि कि 165 सेंटीमीटर है। एंजेला मर्केल को इसलिए भी ज्यादा जाना जाता है क्योंकि वैश्विक नेताओं में एक महत्वपूर्ण शख्सियत के रूप में जानी जाती हैं।

thirteen world leaders ranked by how they are tall michael D higgins come on number one
जेसिंडा अर्डर्न (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

न्यूजीलैंड की जेसिंडा अर्डर्न की लंबाई पांच फुट सात इंच यानि कि 170 सेंटीमीटर है। इस साल कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जेसिंडा अर्डर्न की दुनियाभर में कई बार प्रशंसा भी हुई।

विज्ञापन
thirteen world leaders ranked by how they are tall michael D higgins come on number one
व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लंबाई भी पांच फुट सात इंच यानि कि 170 सेंटीमीटर हैं। व्लादिमीर पुतिन रूसी राजनैतिज्ञ हैं और सात मई 2012 से रूस के राष्ट्रपति पद पर आसीन हैं। पुतिन ने 16 साल तक सोविघत संघ की गुप्तचर संस्था केजीबी में अधिकारी के तौर पर काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed