फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Texas Floods: अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ के कारण 51 मौतें, 27 लापता लोगों की तलाश जारी; PM मोदी ने जताया शोक

Sun, 06 Jul 2025 03:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केरविले/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केरविले/वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 03:29 AM IST
सार

अमेरिका के टेक्सास में भारी बारिश से ग्वाडालूप नदी में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 पहुंच गई है। अभी भी 27 लोग लापता हैं। खोज और बचाव दल लापता लोगों की नावों और हेलीकॉप्टरों के माध्यम से तलाश कर रहे हैं।  

विज्ञापन
USA Texas Floods death toll search for missing people continues PM Modi condolence major havoc in 25 years
टेक्सास में आई बाढ़ में हुई अपनों की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : पीटीआई

अमेरिका के मध्य टेक्सास में आई अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 51  हो गई है। 27 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में नावों और हेलीकॉप्टरों की मदद से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 



केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मरने वालों में 14 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट के प्रमुख निम किड ने कहा, 'हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम सभी लापता लोगों को ढूंढ नहीं लेते।'

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक 
इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने टेक्सास में आई बाढ़ में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, खासकर बच्चों की जान जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। अमेरिकी सरकार और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदना।'
 

USA Texas Floods death toll search for missing people continues PM Modi condolence major havoc in 25 years
टेक्सास में हेलीकॉप्टरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहा बचाव दल - फोटो : पीटीआई

बीते 25 वर्षों में हर साल औसतन 125 लोगों की बाढ़ से गई जान
अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, बीते 25 वर्षों में हर साल औसतन 125 लोगों की बाढ़ से मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें अचानक आने वाली बाढ़ों के कारण होती हैं। आइये जानते हैं कि अमेरिका में बीते 25 वर्षों में सबसे घातक बाढ़ कब-कब आईं। 

जुलाई 2025 में टेक्सास में आई बाढ़ में अब तक 32 लोगों की मौत
इस महीने टेक्सास में तेज बारिश से ग्वाडालूप नदी में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 27 लोग अभी भी लापता हैं। इनमें वह लड़कियां भी शामिल हैं, जो शिविर से लापता हुई हैं। माता-पिता अपनी बेटियों की कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, बचाव दल हेलीकॉप्टर, नाव और ड्रोन की मदद से लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चला रहे हैं। 

 

USA Texas Floods death toll search for missing people continues PM Modi condolence major havoc in 25 years
टेक्सास में आई बाढ़ में लापता हुए लोगों की खोज करते बचाव दल कर्मी - फोटो : पीटीआई

2024 में आए तूफान हेलेन से हुई 250 लोगों की मौत 
अमेरिका में सितंबर 2024 में तूफान हेलेन ने दस्तक दी। तूफान ने फ्लोरिडा, जॉर्जिया, कैरोलिनास, टेनेसी और वर्जीनिया को प्रभावित किया। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, इस तूफान के कारण करीब 250 लोगों की मौत हुई। इनमें ज्यादातर लोग तेज हवा से नहीं, बल्कि भीतरी इलाकों में आई भारी बाढ़ से मारे गए। यह 2005 के तूफान कैटरीना के बाद सबसे जानलेवा तूफान था। इस तूफान के चलते अकेले उत्तरी कैरोलिना में ही 108 लोगों की मौत हुई। 

2022 में केंटकी में आई बाढ़ में 45 लोगों की मौत
जुलाई 2022 के अंत में पूर्वी केंटकी में आई बाढ़ से 45 लोगों की मौत हो गई। एक्यूवेदर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी टायलर रॉयस ने बताया कि इस बाढ़ ने हजारों परिवारों के घर, दुकानें और जीवन की जमा पूंजी बर्बाद कर दी। स्कूल, पुल और पानी की सप्लाई सिस्टम को भी काफी नुकसान पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
USA Texas Floods death toll search for missing people continues PM Modi condolence major havoc in 25 years
टेक्सास में आई बाढ़ में लापता हुए लोगों की खोज करते बचाव दल कर्मी - फोटो : पीटीआई

जानें अमेरिका में कब-कब आए तूफान और बाढ़

  • अगस्त 2021 में भारी बारिश के चलते टेनेसी के छोटे से शहर वेवरली में नदियों के उफान पर आने से बाढ़ आई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। 
  • अगस्त 2017 में टेक्सास में आए तूफान हार्वे से कई इलाकों में अचानक बाढ़ आई, जिसमें कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई और करीब 300,000 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। 
  • जून 2016 में वेस्ट वर्जीनिया तूफान ने दस्तक दी। इस तूफान के चलते आई बाढ़ से 23 लोगों की मौत हो गई। 
  • अक्तूबर 2012 में सुपरस्टॉर्म सैंडी तूफान ने न्यूयॉर्क और आसपास के इलाकों में दस्तक दी। इस तूफान के चलते आई बाढ़ से 147 लोगों की मौत हुई। इनमें 110 से ज्यादा मौतें डूबने से हुईं। 
  • 2011 में भारी बारिश और बर्ष पिघलने से मिसिसिपी नदी में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ के चलते ओक्लाहोमा, मिसौरी, अर्कांसस, लुइसियाना और टेनेसी में 24 लोगों की मौत हुई।
  • सितंबर 2008 में टेक्सास के गैल्वेस्टन शहर में तूफान आइक के चलते आई बाढ़ से 100 से ज्यादा लोग मारे गए। 
  • 2005 में आया तूफान कैटरीना अमेरिका के इतिहास का सबसे घातक तूफान था। इससे न्यू ऑरलियन्स में तटबंध टूट गए और भारी बाढ़ आई, जिसमें करीब 1,400 लोगों की मौत हुई। जून 2001 में आए उष्टकटिबंधीय तूफान एलिसन से ह्यूस्टन में भारी बाढ़ आई। इस तूफान के चलते टेक्सास और लुइसियाना में 40 इंच (101 सेमी) बारिश हुई और करीब 41 लोगों की मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed