ईरान के खिलाफ इस्राइल ने एक सैन्य ऑपरेशन शुरू किया है, जिसे ऑपरेशन राइजिंग लायन नाम दिया गया है। इस ऑपरेशन के तहत इस्राइल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमारे हमले का उद्देश्य ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के खतरे को कम करना है। हमें उम्मीद है कि ईरान को करारा सबक सिखाया गया है। उम्मीद है कि यह अब दोबारा नहीं होगा। वहीं, इस्राइली हमले पर ईरान ने पलटवार किया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि हमारे देश पर हमले की इस्राइल को कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी।
Iran-Israel Rift: जारी है पश्चिम एशिया का हिंसक संघर्ष, पहले गाजा में रक्तपात, अब ईरान पर बरसे इस्राइली गोले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान/नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:31 PM IST
सार
पश्चिम एशिया में हिंसक संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। हमास के हमले के बाद इस्राइल ने पहले गाजा पट्टी में जमकर रक्तपात किया। अब इस्राइल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू किया है। इस सैन्य अभियान के तहत इस्राइल ने ईरान में गोलाबारी की। परमाणु संयंत्रों पर इस्राइली हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि हमारे देश पर हमले की इस्राइल को कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन