{"_id":"6a08a3e8acc2869f5e0105b2","slug":"10-huts-burnt-to-ashes-in-amritsar-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: किसान ने खेत में लगाई आग, 10 झुग्गियां जलकर राख; बेघर हुए गरीब परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: किसान ने खेत में लगाई आग, 10 झुग्गियां जलकर राख; बेघर हुए गरीब परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 16 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार
आग लगाने वाले किसान काहलों फार्म पर कार्रवाई को लेकर बलकलां पुलिस चौकी पहुंचे। पीड़ित परिवारों को पुलिस ने कार्रवाई के बजाय मौके पर आने का कहकर वापस भेज दिया।
झुग्गियों में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मजीठा रोड स्थित गांव पंडोरी वडैच में एक किसान की ओर से खेतों में लगाई आग के कारण 10 के करीब झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हालांकि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन लोगों का सामान आग की चपेट में आने से राख हो गया।
राहगीरों ने मौके पर ही आग की बढ़ती लपटों को देख दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित रतनाराम काशी ने कहा कि पिछले 10-15 साल से झुग्गियां में रह रहे हैं, आग के कारण उनका आशियाना ही उजड़ गया।
उधर, आग लगाने वाले किसान काहलों फार्म पर कार्रवाई को लेकर बलकलां पुलिस चौकी पहुंचे। पीड़ित परिवारों को पुलिस ने कार्रवाई के बजाय मौके पर आने का कहकर वापस भेज दिया। इस कारण मजबूर झुग्गी वालों ने दोपहर तीन बजे सड़क जाम कर दी। इसके बाद गांव पंडोरी वडैच के सरपंच मंगबीर सिंह ने पुलिस बुलाकर पीड़ित झुग्गी वालों को इंसाफ दिलवाने का आश्वासन दिया और सड़क का रास्ता खुलवाया।