सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four shooters of gangster Goldy Brar arrested in Punjab

सीआईए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के चार शूटर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 17 May 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के चार शूटरों सीआईए स्टाफ जालंधर की टीम ने गिरफ्तार किया है। 

Four shooters of gangster Goldy Brar arrested in Punjab
गैंगस्टरों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सीआईए स्टाफ जालंधर ने गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आठ अवैध पिस्टल, 45 कारतूस और एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार बरामद की गई है।


पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ ने यह कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक भारी हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद कैंट रोड और अर्बन एस्टेट फेज-2 इलाके में नाकाबंदी कर चारों आरोपियों को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखवंत सिंह उर्फ सुख्खा शेखों, जुगराज सिंह, गुरप्रीत सिंह और नीरज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सुख्खा शेखों पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि अन्य आरोपियों पर भी कई केस चल रहे हैं।


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गोल्डी बराड़ के इशारे पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में फायरिंग, हत्या और फिरौती जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed