{"_id":"6a083f993e5b302c5b0a4372","slug":"video-24-tolas-of-gold-and-rs20000-stolen-from-family-traveling-from-siwan-to-jalandhar-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिवान से जालंधर आ रहे परिवार से 24 तोले सोने और 20 हजार रुपये चोरी, परिवार ने IRCTC रेल स्टाफ पर लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिवान से जालंधर आ रहे परिवार से 24 तोले सोने और 20 हजार रुपये चोरी, परिवार ने IRCTC रेल स्टाफ पर लगाया आरोप
जालंधर पहुंचे बिहार के एक परिवार ने अमरपाली एक्सप्रेस में सफर के दौरान लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी होने का आरोप लगाया है। सिवान से जालंधर आ रहे सचिता नन्द सिंह और उनके परिवार का कहना है कि ट्रेन की बोगी एमपी-3 में आईआरसीटीसी स्टाफ ने उनकी सीट के पास अपना सामान रखा था और कहा था कि उसमें “गन” है, इसलिए उसे हाथ न लगाएं। परिवार के अनुसार रात करीब 10 बजे कोच की लाइट बंद कर दी गई और पूरी यात्रा के दौरान स्टाफ बार-बार सीट के पास रखे सामान की जांच करता रहा। परिवार का आरोप है कि महिलाओं के बैग में रखे करीब 24 तोले सोने के गहने और लगभग 20 हजार रुपए नकद गायब हो गए। जालंधर के संजय गांधी नगर स्थित घर पहुंचने पर जब बैग चेक किए गए तो चोरी का पता चला। बाद में रिश्तेदारों से बात करने पर उनके गहने भी गायब होने की जानकारी मिली। पीड़ित परिवार ने जालंधर रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और ट्रेन की सीसीटीवी फुटेज जांचकर आईआरसीटीसी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।