{"_id":"69fd93a375ac8d715d04774e","slug":"video-outraged-by-cm-bhagwant-mann-statement-bjp-staged-protest-in-jalandhar-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम मान के बयान पर भड़की भाजपा ने जालंधर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मान के बयान पर भड़की भाजपा ने जालंधर में किया प्रदर्शन
जालंधर और अमृतसर धमाके में भाजपा का हाथ होने के आरोप लगाने के विरोध में शुक्रवार को जालंधर में भाजपा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेता डीसी दफ्तर शिकायत देने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने गेट बंद कर दिया जिससे बाद धक्का मुक्की भी हुई। भाजपा नेता पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक केडी भंडारी और अन्य कहा कि यह सरकार की तानाशाही है। एक तरफ डीजीपी कह रहे हैं कि इसमें पाकिस्तान और ISI का हाथ है और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भाजपा पर हमले करवाने का आरोप लगा रहे हैं। यह घिनौनी राजनीति का उदाहरण है क्योंकि भाजपा सरकार में ऑपरेशन सिंदूर किया। भाजपा सेनाओं का सम्मान करती है और दूसरी पार्टियों के नेता सेना की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हैं। मुख्यमंत्री धमाके में भाजपा का हाथ होने के आरोप साबित करें नहीं तो इस्तीफा दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।