सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Women Consume Phenyl at Football Chowk

Jalandhar: फुटबॉल चौक पर दो महिलाओं ने पी फिनायल, इंसाफ न मिलने पर उठाया घातक कदम; अस्पताल में भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 16 May 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

डॉक्टरों के अनुसार महिलाओं ने फिनायल पिया था, लेकिन उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं थाना प्रभारी जयइंद्र सिंह ने कहा कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है।

Jalandhar Women Consume Phenyl at Football Chowk
महिलाओं को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के फुटबॉल चौक पर शुक्रवार दोपहर दो महिलाओं ने थाना बस्ती बावा खेल पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जहरीला पदार्थ पी लिया। दोनों महिलाएं एक छोटी बच्ची के साथ सड़क के बीचों-बीच बैठकर धरना दे रही थीं। जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उन्होंने बोतल निकालकर फिनायल पी लिया, जिसके बाद एक महिला मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। 


धरना दे रही महिला नीतू ने आरोप लगाया कि वह पिछले 4 महीनों से अपने विवाद मामले में कार्रवाई करवाने के लिए थाना बस्ती बावा खेल के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने की बजाय बदसलूकी की और उल्टा केस दर्ज करने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसाफ न मिलने से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के बाद दोनों महिलाओं को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिलाओं ने फिनायल पिया था, लेकिन उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं थाना प्रभारी जयइंद्र सिंह ने कहा कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed