फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Aam Aadmi Clinic staff on strike in Punjab

आम आदमी क्लीनिक के कर्मचारियों की हड़ताल: नाैकरी की सुरक्षा की मांग, कहा-छुट्टी के पैसे भी काट लेते हैं

Wed, 26 Aug 2026 01:14 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 26 Aug 2026 01:14 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे पिछले करीब चार वर्षों से आम आदमी क्लीनिकों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी नौकरी पक्की नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी इम्पैनलमेंट/कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे हैं, जहां उन्हें न तो नौकरी की सुरक्षा है और न ही पर्याप्त सुविधाएं मिल रही हैं।

विज्ञापन
Aam Aadmi Clinic staff on strike in Punjab
मोगा में धरना - फोटो : संवाद

विस्तार

पूरे पंजाब में 1000 आम आदमी क्लीनिक के मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट एवं क्लीनिक असिस्टेंट कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। 
विज्ञापन


मोगा में 35 आम आदमी क्लीनिकों के करीब 105 कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। धरने पर बैठे मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट एवं क्लीनिक असिस्टेंट कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।



प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे पिछले करीब चार वर्षों से आम आदमी क्लीनिकों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी नौकरी पक्की नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी इम्पैनलमेंट/कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे हैं, जहां उन्हें न तो नौकरी की सुरक्षा है और न ही पर्याप्त सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि वे एक महीना पहले भी हड़ताल पर बैठे थे। तब सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। उन्होंने सभी मांगों को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। आज एक महीना हो गया लेकिन कोई हल नहीं निकला। मजबूरन उन्हें फिर से धरने पर बैठना पड़ा। 
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि छुट्टी लेने पर उनका वेतन काट लिया जाता है। उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह कोई लाभ नहीं दिया जाता। उनकी मांग की कि नौकरी की सुरक्षा दी जाए, नियमित किया जाए और रविवार और कोई भी सरकारी छुट्टियों के दौरान वेतन न काटा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोगा में 35 आम आदमी क्लीनिक है। रोजाना जिले में 2500 ओपीडी होती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed