आप सांसद ने SIR को लेकर दी प्रतिक्रिया: कहा-बीजेपी ने बंगाल और बिहार में काटे वोट, पंजाब में हम लड़ेंगे लड़ाई
सांसद मलविंदर सिंह कांग ने कहा हम पंजाब का एक भी वैध वोट कटने नहीं देंगे। इसके लिए हम लड़ाई लड़ेंगे। बीजेपी बिहार और बंगाल जैसा पंजाब में नहीं दोहरा पाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
My dearest Punjabis, wake up
— Malvinder Singh Kang (@kang_malvinder) May 17, 2026
Why is this Special Intensive Revision (SIR) being rammed through right before our 2027 polls? In Bihar, they deleted over 65 lakh genuine names. In Bengal, it was a shocking 91 lakh voters wiped off,that's nearly 12% of the rolls! And BJP walked… pic.twitter.com/p9Y44RuK0X
हर वैध वोटर के लिए लड़ेंगे लड़ाई
बिहार में हाल ही में एसआईआर के दौरान 65 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। वहीं, बंगाल में 91 लाख वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए जो कुल वोटर के करीब 12% थे। उन्होंने कहा इसके बाद बीजेपी मुस्कराते हुए चली गई। अब वही मशीनरी पंजाब को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा हम पंजाब में बिहार और बंगाल जैसा नहीं होने देंगे। हम हर एक वैध वोटर को लेकर लड़ाई लड़ेंगे।
एसआईआर की प्रक्रिया
- एसआईआर के तहत पंजाब में 25 जून से 24 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के एन्युमरेशन फॉर्म भरवाएंगे।
- प्रत्येक बीएलओ को औसतन 300 घर और 1200 मतदाता एसआईआर के लिए दिए गए हैं।
- बीएलओ को प्रशिक्षण देने और अन्य तैयारियों संबंधी काम 15 से 24 जून तक किया जाएगा।
- सूबे के सभी मतदाताओं को एसआईआर के तहत संबंधित फॉर्म भरना होगा।
- एसआईआर के तहत 1 जनवरी 2003 की मतदाता सूची से साल 2025 की मतदाता सूची का मिलान किया जाएगा।
- पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन का काम 24 जुलाई को होगा और मतदाता सूची का मसौदा 31 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा।
- मतदाता सूचियों संबंधी आपत्तियां और दावे 31 जुलाई से 30 अगस्त तक पेश जा सकते हैं। निपटारा 31 जुलाई से 28 सितंबर तक होगा।
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 01 अक्तूबर को होगा।