फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   357 sacks of wheat were looted by taking security personnel hostage.

Amritsar News: सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर 357 बोरी गेहूं लूटा

Tue, 18 Aug 2026 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 18 Aug 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
357 sacks of wheat were looted by taking security personnel hostage.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। मजीठा कस्बे में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक गोदाम से 357 बोरी गेहूं लूट लिया। बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

यह घटना रात करीब 1:15 बजे हुई। कई अज्ञात व्यक्ति तेजधार हथियार लेकर गोदाम में दाखिल हुए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने गोदाम में रखा गेहूं एक वाहन में लादा और भाग निकले। खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर आशीष महाजन ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि मजीठा सर्कल में निजी एजेंसियों के गोदामों में अनाज का भंडारण होता है। पुलिस ने जांच के दौरान वेरका निवासी कश्मीर सिंह और उसके साथियों की पहचान की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लूटी गई गेहूं की बोरियां कहां ले जाई गईं। वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसकी भी जांच की जा रही है। घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन और हथियारों के संबंध में भी पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed