{"_id":"6aa22b07e2051fc5aa0fae04","slug":"amritsar-ci-action-two-arrested-with-ice-pistols-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर सीआई का एक्शन: पांच किलो आइस और तीन पिस्तौल संग दो गिरफ्तार, विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर सीआई का एक्शन: पांच किलो आइस और तीन पिस्तौल संग दो गिरफ्तार, विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे
Thu, 10 Sep 2026 09:30 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:30 AM IST
सार
आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। विदेशी तस्करों द्वारा ड्रग्स और हथियारों की खेप उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर आरोपी और उनके सहयोगी इन्हें आगे पहुंचाते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से पांच किलो क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (आईसीई), तीन विदेशी पिस्तौल और मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद आईसीई और हथियारों को पंजाब के विभिन्न इलाकों में पहुंचाया जाना था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। विदेशी तस्करों द्वारा ड्रग्स और हथियारों की खेप उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर आरोपी और उनके सहयोगी इन्हें आगे पहुंचाते थे। पुलिस अब तक मंगवाई गई खेप और नेटवर्क में शामिल लोगों की संख्या की जांच कर रही है।
काउंटर इंटेलिजेंस आरोपियों के आगे और पीछे के लिंक पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस नेटवर्क में शामिल अन्य संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।