{"_id":"6aa25db2b26a7fc28d03f498","slug":"crackdown-on-illegal-arms-supply-network-in-amritsar-three-arrested-ak-47-rifle-magazine-cartridges-seized-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क पर वार: तीन तस्कर पकड़े, एके-47 राइफल और मैगजीन-कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क पर वार: तीन तस्कर पकड़े, एके-47 राइफल और मैगजीन-कारतूस बरामद
Thu, 10 Sep 2026 01:07 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:07 PM IST
सार
पुलिस बरामद एके-47 राइफलों, मैगजीन और कारतूस के स्रोत की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच आगे बढ़ने पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो एके 47 राइफल, तीन मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपियों के संपर्क विदेशी हथियार तस्कर से होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब में आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों तक अवैध हथियार पहुंचाने में शामिल थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हथियारों की खेप कहां से मिली और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
मामले में थाना छेहरटा में एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हथियार सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विदेश में बैठे हथियार तस्कर से आरोपियों के संपर्क की भी तस्दीक की जा रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विदेशी तस्कर के साथ आरोपियों का किस तरह संपर्क था और पंजाब में हथियार पहुंचाने की प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल थे।
पुलिस बरामद एके-47 राइफलों, मैगजीन और कारतूस के स्रोत की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच आगे बढ़ने पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी हो सकती है।