{"_id":"6a8bf380cbc8bbed5b0c7bbf","slug":"amritsar-commissionerate-police-dismantles-three-illegal-arms-drug-trafficking-network-five-arrest-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अवैध हथियार-ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश: पांच गिरफ्तार, पिस्तौल-हेरोइन जब्त; विदेश से जुड़े थे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में अवैध हथियार-ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश: पांच गिरफ्तार, पिस्तौल-हेरोइन जब्त; विदेश से जुड़े थे तार
Mon, 24 Aug 2026 01:02 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:02 PM IST
सार
आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। वे अवैध हथियारों और ड्रग्स की खेप लेते थे और निर्देशानुसार उनकी सप्लाई करते थे। अमृतसर के कैंटोनमेंट और छेहर्टा पुलिस स्टेशनों में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार और ड्रग्स की तस्करी करने वाले तीन नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। वे अवैध हथियारों और ड्रग्स की खेप लेते थे और निर्देशानुसार उनकी सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
अमृतसर के कैंटोनमेंट और छेहर्टा पुलिस स्टेशनों में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामले की आगे की जांच जारी है ताकि इससे जुड़े सभी नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और हथियारों व ड्रग्स की तस्करी करने वाले बड़े अवैध नेटवर्क को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस सीमा पार से होने वाली ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित व नशा-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।