{"_id":"6a8c31c51309de361606dc97","slug":"video-bjp-supports-the-employees-strike-on-august-27-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: 27 अगस्त की कर्मचारियों की हड़ताल को भाजपा का समर्थन, अश्वनी शर्मा बोले- सरकार ने कर्मचारियों की एक भी मांग पूरी नहीं की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: 27 अगस्त की कर्मचारियों की हड़ताल को भाजपा का समर्थन, अश्वनी शर्मा बोले- सरकार ने कर्मचारियों की एक भी मांग पूरी नहीं की
27 अगस्त को कर्मचारियों की ओर से घोषित हड़ताल को भाजपा ने समर्थन दिया है। भाजपा ट्रेड यूनियन सेल पंजाब के कन्वीनर अश्वनी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब सरकार पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारियों के आंदोलन के साथ खड़ी है और उनकी जायज मांगों का समर्थन करती है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों से कई वादे किए थे, लेकिन अभी तक उनकी प्रमुख मांगों को पूरी तरह लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार विज्ञापनों के माध्यम से अपने सभी वादे पूरे करने का दावा कर रही है, जबकि दूसरी ओर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने महंगाई भत्ते (डीए) के मुद्दे का भी जिक्र किया। शर्मा के अनुसार, इस संबंध में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच की ओर से सरकार को निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद सरकार की ओर से जारी पत्र में भुगतान या फैसला लागू करने से पहले संबंधित विभाग से अंतिम मंजूरी लेने की शर्त रखी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अदालत के निर्देश जारी हो चुके हैं तो ऐसी शर्त लगाने का क्या औचित्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।