सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Punjab Roadways contract employees on strike raise slogans against government

Amritsar: तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठे रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिम, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 10 Jun 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब रोडवेज-पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने राज्य स्तरीय तीन दिवसीय हड़ताल का बिगुल बजाते हुए पहले दिन अमृतसर में गोलबाग रोडवेज डीपू-1 और 2 के बाहर धरना देते चक्का जाम किया। 

Amritsar Punjab Roadways contract employees on strike raise slogans against government
अमृतसर में प्रदर्शन करते कांट्रैक्ट कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मांगों को लेकर संघर्षरत पंजाब रोडवेज-पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। यूनियन ने राज्य स्तरीय तीन दिवसीय हड़ताल का बिगुल बजाते पहले दिन अमृतसर में गोलबाग रोडवेज डीपू-1 और 2 के बाहर धरना देते चक्का जाम किया। 


यूनियन प्रधान जोध सिंह ने बताया कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले ठेके पर लगे सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों को पक्का करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आप सरकार के चार साल पूरे होने के बावजूद आज तक उनको पक्का नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किलोमीटर स्कीम के खिलाफ रोष व्यक्त करते यूनियन के सचिव बलजीत सिंह ने बताया कि सरकार महंगा टेंडर ला रही है, किलोमीटर स्कीम के तहत बस का ड्राइवर मालिक का होगा, जिससे सरकार के ड्राइवरों की पोस्ट धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन


टेंडर 26 से 30 रुपये प्रति किलोमीटर की दर पर हो रहा है और तेल का खर्च भी सरकार ही उठाएगी। यहां तक कि किसी वजह से चाहे हड़ताल हो या अन्य कारण अगर किलोमीटर स्कीम की बस नहीं चलती, तब भी सरकार या रोडवेज विभाग को रोजाना 250 किलोमीटर का भुगतान करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 2025 से सरकार से किलोमीटर स्कीम को बंद करवाने के लिए विरोध कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इसलिए यूनियन ने तीन दिन तक हड़ताल पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed