सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman forcibly made lover drink poisonous substance, case registered

Amritsar News: प्रेमी ने महिला को जबरन पिलाया जहरीला पदार्थ, केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 09 Jun 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Woman forcibly made lover drink poisonous substance, case registered
विज्ञापन
दूसरी महिला से संबंधों का विरोध करने पर वारदात का आरोप

आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर।
मीरां कोट क्षेत्र में एक महिला को उसके प्रेमी द्वारा कथित तौर पर घास जलाने वाला जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच के बाद अकालगढ़ ढपइयां निवासी मनिंदरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है।
एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़िता गुरमीत कौर ने पुलिस को बताया कि पति और बेटे की मौत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। इसी दौरान उसकी पहचान मनिंदरदीप सिंह से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बाद में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार कोरोना काल के दौरान वह अपनी बेटी के पास कनाडा चली गई थी और एक वर्ष पहले वापस भारत लौटी। इस बीच उसे पता चला कि मनिंदरदीप सिंह किसी अन्य महिला के संपर्क में है। इसका विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

शिकायत के अनुसार छह जून को आरोपी उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे जबरन घास जलाने वाला जहरीला पदार्थ पिला दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed