{"_id":"6a34436b4be9133a500112d8","slug":"amritsar-two-people-including-the-chief-caretaker-of-gurdwara-damdama-sahib-bhindi-aulakh-died-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: सेवा कार्य के दौरान गिरा लेंटर, गुरुद्वारा दमदमा साहिब भिंडी औलख के मुख्य सेवादार समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: सेवा कार्य के दौरान गिरा लेंटर, गुरुद्वारा दमदमा साहिब भिंडी औलख के मुख्य सेवादार समेत दो की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:44 AM IST
सार
स्थानीय लोगों और संगत के सहयोग से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
घटना के बाद...
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर जिले के गांव सैदपुर में एक पुराने और जर्जर मकान को गिराने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मकान का लेंटर अचानक ढह जाने से मलबे के नीचे दबकर गुरुद्वारा दमदमा साहिब भिंडी औलख के मुख्य सेवादार बाबा मुख्तार सिंह तथा उनके सहयोगी अजेपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव के एक परिवार ने अपने पुराने मकान को हटाने और उसके मलबे को जरूरतमंदों की सेवा में उपयोग करने के लिए सहायता मांगी थी। इसी उद्देश्य से बाबा मुख्तार सिंह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे थे। मकान को गिराने का कार्य चल रहा था कि अचानक लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा और दोनों उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में भाग दौड़ मच गई। स्थानीय लोगों और संगत के सहयोग से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
बाबा मुख्तार सिंह लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े हुए थे। क्षेत्र के लोगों के अनुसार वे जरूरतमंद परिवारों की सहायता, निर्माण कार्यों में सहयोग और समाजसेवा के अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना उनकी पहचान बन चुका था।
उनके निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय निवासी परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। लोगों ने बाबा मुख्तार सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन सेवा और मानवता के कार्यों के लिए समर्पित किया था।
गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुराने और खतरनाक भवनों को गिराने के दौरान सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।