{"_id":"6a33ccf1c87f213e060334a1","slug":"video-international-arms-smuggling-module-busted-in-amritsar-eight-accused-arrested-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार
पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 अत्याधुनिक पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाबजीत सिंह उर्फ प्रिंस, हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, कुलजीत सिंह, शमशेर सिंह उर्फ शेरा, अमन राणा उर्फ चीनी, शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी और अजय सिंह के रूप में हुई है।
बरामद हथियारों में चार चीन निर्मित .30 बोर पिस्तौल, चार .30 बोर पीएक्स-5 स्टॉर्म, एक .30 बोर जिगाना तथा दो ऑस्ट्रिया निर्मित 9 एमएम पिस्तौल शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे संचालकों के संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए अटारी सेक्टर में हथियारों की खेप मंगवाई जाती थी।
पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुरू की गई कार्रवाई में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पूछताछ के आधार पर अन्य गिरफ्तारियां और हथियार बरामद हुए। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपी पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और चोरी के मामलों में शामिल रहे हैं।
पुलिस ने इस संबंध में एयरपोर्ट, सदर और छेहरटा थानों में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों के अनुसार नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और आगे की गिरफ्तारियों के लिए जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।