Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
'Waris Punjab De' holds protest in Amritsar; memorandum against Chief Minister submitted to DC.
{"_id":"6a33a3a4cc270b3975099e0a","slug":"video-waris-punjab-de-holds-protest-in-amritsar-memorandum-against-chief-minister-submitted-to-dc-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में वारिस पंजाब दे का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में वारिस पंजाब दे का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन
अकाली दल (वारिस पंजाब) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया और अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन डीसी के माध्यम से सरकार को भेजा।
पार्टी के दफ्तर सचिव प्रगट सिंह भियांवड ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित आपत्तिजनक वीडियो से सिख संगत की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
भियांवड ने कहा कि जांच रिपोर्टों के सामने आने के बाद लोगों में रोष है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि रिपोर्टों से असहमति थी तो उन्हें अदालत में चुनौती क्यों नहीं दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने तथा श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर माफी मांगने की मांग की।
उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को भी इस मामले में जवाबदेह ठहराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया और पंजाब सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।