{"_id":"6a33a0f2b97dd838870a1092","slug":"video-mla-manjinder-singh-lalpura-accorded-a-warm-welcome-to-the-21-sikh-battalion-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"21 सिख बटालियन का विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने किया गर्मजोशी से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 सिख बटालियन का विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने किया गर्मजोशी से स्वागत
21 सिख बटालियन के तरनतारन पहुंचने पर खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर तरनतारन और अमृतसर के पूर्व सैनिकों ने भी बटालियन के जवानों का भव्य स्वागत करते हुए उनकी सेवाओं को सलाम किया।
विधायक लालपुरा, जो स्वयं भी कभी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं, ने अपने पुराने साथियों से मुलाकात कर खुशी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने सेना के जीवन से जुड़ी यादें साझा कीं और जवानों के हौसले तथा देश के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
गौरतलब है कि मनजिंदर सिंह लालपुरा राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज (नेशनल शूटर) भी रह चुके हैं। अपने पुराने साथियों से मिलकर उन्होंने इस पल को भावुक और गौरवपूर्ण बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।