{"_id":"6a33d5a9bb0f57406e0a0f11","slug":"video-hockey-player-manpreet-has-created-history-by-playing-413-matches-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम के हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास, 413 मैच खेलने वाले बने पहले भारती खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय टीम के हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास, 413 मैच खेलने वाले बने पहले भारती खिलाड़ी
भारतीय टीम के हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने 413 मैच खेल कर नया इतिहास रचा है। वह देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने सबसे अधिक हॉकी के मैच खेले हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। मनप्रीत सिंह की इस उपलब्धि को लेकर उनकी पत्नी और मां ने टीम और मनप्रीत को बधाई दी। 26 जून 1992 को मनप्रीत का जन्म हुआ। साल 2011 में मनप्रीत ने भारत की राष्ट्रीय टीम में डेब्यू किया था।
चार ओलंपकि खेल चुके हैं मनप्रीत
मनप्रीत भारत की तरफ से चार ओलंपिक खेल चुके हैं। वह 2012, 2016, 2020 और 2024 का ओलंपिक खेल चुके हैं। 2020 के ओलंपिक में भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में कांस्य पदक जीता था। वहीं, 2024 की ओलंपिक गेम्स में भी भारत ने कांस्य पदक जीता था हालांकि तब वह भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन कप्तान नहीं थे। इसके अलावा 2018 की एशियाई खेलों में बतौर खिलाड़ी मनप्रीत कांस्य पदक जीत चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।