Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
New police outpost opened at the Amritsar bus stand; passenger safety to be further strengthened.
{"_id":"6a34dd0ccf8f0ebf9c0c896b","slug":"video-new-police-outpost-opened-at-the-amritsar-bus-stand-passenger-safety-to-be-further-strengthened-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बस स्टैंड पर नई पुलिस चौकी शुरू, यात्रियों की सुरक्षा होगी और मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बस स्टैंड पर नई पुलिस चौकी शुरू, यात्रियों की सुरक्षा होगी और मजबूत
अमृतसर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बस स्टैंड शहर के सबसे व्यस्त सार्वजनिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। ऐसे में यहां पुलिस चौकी की स्थापना से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि नई चौकी के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच तथा नियमित पुलिस गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा।
गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस मौके पर डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह, एडीसीपी सिटी-3 हरपाल सिंह, एसीपी ईस्ट रविंदर सिंह, जोन-3 के एसएचओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।