{"_id":"6a1c6a3378dbe3055703bc6c","slug":"chain-snatching-case-against-akali-worker-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अकाली कार्यकर्ता पर चेन स्नेचिंग का केस, SHO के सरकारी आवास में रखने का लगा आरोप; थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अकाली कार्यकर्ता पर चेन स्नेचिंग का केस, SHO के सरकारी आवास में रखने का लगा आरोप; थाने में हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 31 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार
अकाली कार्यकर्ता जोबनप्रीत सिंह को एक चेन स्नेचिंग मामले में हिरासत में लिया था। अकाली दल का आरोप है कि उसे थाने लाने की बजाय एसएचओ नरेश कुमार के सरकारी क्वार्टर में एक कमरे में बंद रखा गया
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर के मजीठा में एक अकाली कार्यकर्ता को हिरासत में लेने के बाद थाने की बजाय एसएचओ के सरकारी क्वार्टर में रखने के आरोप को लेकर रविवार को विवाद खड़ा हो गया। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और बाद में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार सुबह अकाली कार्यकर्ता जोबनप्रीत सिंह को एक चेन स्नेचिंग मामले में हिरासत में लिया था। अकाली दल का आरोप है कि उसे थाने लाने की बजाय एसएचओ नरेश कुमार के सरकारी क्वार्टर में एक कमरे में बंद रखा गया था और बाहर एक पुलिसकर्मी तैनात था। मजीठिया ने दावा किया कि थाने में कार्यकर्ता का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। इसके बाद एसएचओ से फोन पर उनकी तीखी बहस हुई। बाद में वह समर्थकों के साथ सरकारी क्वार्टर पहुंचे और वहां से जोबनप्रीत सिंह को बाहर निकाला।
मजीठिया ने आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और एएसआई जोगा सिंह हत्याकांड में एक बेगुनाह युवक को फंसाने तथा उसका फर्जी एनकाउंटर करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि जोबनप्रीत सिंह को एएसआई हत्याकांड में नहीं बल्कि नगर निकाय चुनाव के दिन हुई हाथापाई और चेन स्नेचिंग से जुड़े मामले में पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया था। फर्जी एनकाउंटर के आरोप भी निराधार बताए गए हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कीर्ति किसान यूनियन के सदस्य भी वहां पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस और अकाली दल अपने-अपने दावों पर कायम हैं।

Trending Videos