फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Police Smuggler arrested with 5.028 kg of heroin

अमृतसर पुलिस को सफलता: पांच किलो 28 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 35 करोड़

Fri, 07 Aug 2026 10:59 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Fri, 07 Aug 2026 10:59 AM IST
सार

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पांच किलो 28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है।  

विज्ञापन
Amritsar Police Smuggler arrested with 5.028 kg of heroin
हेरोइन बरामद - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

अमृतसर जिला देहात पुलिस और बीएसएफ ने संयुक अभियान के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से पांच किलो 28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह हाल के दिनों में हुई बड़ी बरामदगियों में शामिल है।

थाना घरिंडा में आरोपी के खिलाफ केस दायर किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हेरोइन को किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। जांच के दौरान नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी हो तो पुलिस को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed