फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh-Panna Road Scorpio Accident Four Injured Two Referred To Jabalpur

दमोह-पन्ना मार्ग पर हुआ सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, चार गंभीर घायल; दो जबलपुर रेफर

Fri, 07 Aug 2026 10:32 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 10:32 AM IST
सार

दमोह के हटा थाना क्षेत्र में दमोह-पन्ना मार्ग पर प्रेमपुरा गांव के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन
Damoh-Panna Road Scorpio Accident Four Injured Two Referred To Jabalpur
सड़क हादसा। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हटा थाना क्षेत्र में दमोह-पन्ना मार्ग पर प्रेमपुरा गांव के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां दो घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गढ़ाकोटा से टाइल्स खरीदकर लौट रहे थे चारों
जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के सिमरिया निवासी चार लोग स्कॉर्पियो से सागर जिले के गढ़ाकोटा गए थे। बताया गया है कि वे एक निर्माणाधीन मैरिज गार्डन के लिए टाइल्स खरीदने गए थे। टाइल्स खरीदने के बाद चारों लोग गुरुवार रात स्कॉर्पियो से वापस सिमरिया लौट रहे थे। इसी दौरान दमोह-पन्ना मार्ग पर हटा थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा गांव के पास अचानक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में ये लोग हुए घायल
घायलों की पहचान 50 वर्षीय रमेश पिता सुखलाल अहिरवार, 26 वर्षीय पियूष पिता राजेंद्र गुप्ता, 43 वर्षीय अशोक पिता शीलचंद जैन और 48 वर्षीय कुंज बिहारी पिता कुंदनलाल गुप्ता, सभी निवासी सिमरिया, के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए सभी को दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घायलों की हालत नाजुक, जबलपुर भेजा
दमोह जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया। अशोक जैन और कुंज बिहारी गुप्ता की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं रमेश अहिरवार और पियूष गुप्ता का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हटा सिविल अस्पताल से चार घायल जिला अस्पताल पहुंचे थे। इनमें अशोक जैन और कुंज बिहारी गुप्ता की हालत नाजुक होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें- MP News: पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत भागा डॉ. झटका 28 साल बाद गिरफ्तार, जवान की हत्या में है आरोपी


मैरिज गार्डन के लिए खरीदी गई थीं टाइल्स
बताया जा रहा है कि घायल कुंज बिहारी गुप्ता का सिमरिया से उमरी रोड पर मैरिज गार्डन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी निर्माण के लिए टाइल्स की जरूरत थी। चारों लोग गढ़ाकोटा से टाइल्स खरीदकर वापस सिमरिया लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलने के बाद हटा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। फिलहाल स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पलटने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed