सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Teacher murdered returning after dropping daughter off for tuition

Amritsar: स्कूटी पर जा रहे अध्यापक की गला काटकर हत्या, बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे थे जगदीप

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 01 Jun 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदीप सिंह अपनी बेटी को एक्टिवा पर ट्यूशन छोड़ने गए थे। लौटते समय कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर उनका गला काट दिया।

Amritsar Teacher murdered returning after dropping daughter off for tuition
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के नारायणगढ़ इलाके में अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे एक अध्यापक की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव तलवंडी निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार जगदीप सिंह सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी बेटी को एक्टिवा पर ट्यूशन छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय नारायणगढ़ के नजदीक कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला किया और उनका गला काट दिया। गंभीर चोटों और अधिक खून बहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन


इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed