सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered against five individuals in connection with a woman's suicide.

Haridwar News: महिला के आत्महत्या करने के मामले में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against five individuals in connection with a woman's suicide.
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला के जहर खाने के बाद दो दिन बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि पांच लोगों ने कमेटी के नाम पर 30 लाख और 15 लाख के सोने के आभूषण हड़प लिए थे। लगातार उत्पीड़न करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाया गया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




पुलिस के अनुसार, आलोक जैन निवासी जैन डायरी मंडी मोल गंज नगीना बिजनौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री पूजा गुप्ता का विवाह वर्ष 2011 में भूपतवाला निवासी शरद गुप्ता के साथ हुआ था। पूजा की दो संतानें हैं। आरोप है कि अजय गोस्वामी, काजल और अपने साथी ज्योति उपाध्याय, मीनाक्षी उपाध्याय व अन्य साथियों ने पूजा को कमेटी में धन लगाने के लिए प्रेरित किया। सभी ने कमेटी के नाम पर करीब 30 लाख हड़प लिए। करीब 15 लाख मूल्य के सोने के आभूषण भी अपने कब्जे में रख लिए। आरोप है कि पूजा ने अपने रुपये और जेवर वापस मांगे तो उसे लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। फोन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से पैसे मांगने पर भी उसे धमकियां दी जाती रहीं। आरोप है कि 19 मई को पूजा को अजय गोस्वामी के घर बुलाकर उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि लगातार मानसिक उत्पीड़न और धमकियों से परेशान होकर पूजा ने अपनी पीड़ा मोबाइल में रिकॉर्ड की और बाद में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे पहले सरकारी अस्पताल और बाद में ज्वालापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 मई को उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने मृतका के मोबाइल की जांच की तो उसमें उत्पीड़न और आत्महत्या से संबंधित साक्ष्य मिले। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed