सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four Criminals Arrested for Robbing Scooty, Mobile Phone, and Cash at Gunpoint

Haridwar News: तमंचा दिखाकर स्कूटी, मोबाइल और नकदी लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Four Criminals Arrested for Robbing Scooty, Mobile Phone, and Cash at Gunpoint
विज्ञापन
हरिद्वार। शिवालिक नगर में चिन्मय डिग्री कॉलेज चौक के पास तमंचे की नोक पर स्कूटी, मोबाइल और नकदी लूट के मामले का खुलासा करते हुए रानीपुर पुलिस और सीआईयू ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लूटी गई स्कूटी पर टेपिंग कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


सोमवार को रानीपुर कोतवाली परिसर में पत्रकार वार्ता कर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने लूटकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 23 मई की रात सीतापुर निवासी सौरभ सती सिडकुल क्षेत्र से अपनी स्कूटी पर घर लौट रहे थे। चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आए चार स्कूटी सवार युवकों ने उन्हें रोककर तमंचा दिखाकर डरा-धमकाते हुए स्कूटी, मोबाइल फोन, पर्स, पांच हजार रुपये लूट लिए थे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस मामले में एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी और सीआईयू प्रभारी नरेंद्र बिष्ट की अगुवाई में टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मुख्य सड़कों की बजाय गली-मोहल्लों के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे पुलिस को उनके स्थानीय होने का अंदेशा हुआ। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद पुलिस को 31 मई की रात महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके आधार पर रेगुलेटर पुल के पास से आरोपी कार्तिक सैनी निवासी ऋषिकुल, शिवांश उर्फ विलन निवासी अहमदपुर ग्रांट बहादराबाद, लक्की निवासी सिया कॉलोनी राजा गार्डन कनखल, वंश चंचल निवासी राजू नगर बस अड्डा हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से मिली स्कूटी पर लगी नंबर प्लेट संदिग्ध प्रतीत होने पर इंजन और चेसिस नंबर की जांच की, जिसमें पुष्टि हुई कि वाहन लूटा गया था। आरोपी उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी अभय सिंह, सीओ सदर एसपी बलूनी, इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी, इंस्पेक्टर नरेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos


-------------------------

आरोपी आगे-आगे और पुलिस पीछे-पीछे दौड़ती रही

आरोपी बेहद शातिर हैं। लूट के बाद गलियों से होकर फरार हुए। ऐसे में पुलिस को उन्हें ढूंढने के लिए परेशानी भी झेलनी पड़ी। सीसीटीवी से ट्रेस करते हुए पुलिस पीछा करती और आरोपी बार-बार लोकेशन बदलकर बचने की कोशिश करते रहे। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, पीड़ित का पर्स, नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed