{"_id":"6a1d78b7a742df6e130b0d8b","slug":"urea-has-arrived-at-the-committees-awaiting-dap-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-149568-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: समितियों में आई यूरिया, डीएपी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: समितियों में आई यूरिया, डीएपी का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पथरी। क्षेत्र की सहकारी समितियों में यूरिया खाद पहुंच गया है। इससे किसानों को कुछ राहत मिली है लेकिन डीएपी खाद के लिए अभी इंतजार करना होगा।
सोमवार को बादशाहपुर की सहकारी समिति में यूरिया लेने के लिए किसानों की कतारें लगी रहीं। इस समिति से करीब बीस गांवों के किसान जुड़े हुए हैं। दो सप्ताह पहले क्षेत्र की सहकारी समितियों में यूरिया खाद खत्म हो गया था। किसान यूरिया के लिए लगातार चक्कर लगा रहे थे। इन दिनों गन्ना, धान और सब्जियों की फसलों के लिए यूरिया व डीएपी खाद की सख्त जरूरत है। राधेलाल, देशराज सहित कई किसानों ने सहकारिता विभाग से जल्द डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है। बादशाहपुर समिति के सचिव विपिन कुमार चौहान ने बताया कि डीएपी खाद की रैक जल्द आने वाली है। डीएपी आते ही किसानों को वितरित किया जाएगा।
Trending Videos