{"_id":"6a1d8151689c9d84bc05dc69","slug":"mahant-rajni-giris-silent-penance-begins-haridwar-news-c-35-1-hrd1014-149570-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महंत रजनी गिरी की मौन तपस्या शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महंत रजनी गिरी की मौन तपस्या शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्यामपुर। गजीवाली स्थित श्री महाकाली देवी दास शक्तिपीठ आश्रम में विश्व कल्याण के लिए 11 दिवसीय विशेष साधना शुरू हुई है। महंत रजनी गिरी महाराज ने धुनी तपस्या और मौन व्रत का संकल्प लिया है।
वह अगले 11 दिनों तक अन्न का त्याग कर अपने आसन पर डटी रहेंगी, केवल सुबह-शाम दो गिलास जल ग्रहण करेंगी। वह मौन धारण कर अखंड नाम जाप करेंगी और एक ही आसन पर तप पूरा करेंगी। भारत साधु समाज के अध्यक्ष महाराज सतवित्रानंद ने बताया कि यह साधना अधिकमास में हो रही है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में इस मास का धार्मिक महत्व है, जिससे कई गुना फल मिलता है। महंत रजनी गिरी महाराज यह तप भक्तों के कल्याण और विश्व की सुख-शांति हेतु कर रही हैं। तपस्या पूरी होने पर आश्रम में ब्राह्मण भोज होगा, जिसके बाद अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी।
Trending Videos