सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli Clash Several Injured in Firing During 299-Day-Old Mining Protest

कोटपूतली में खूनी संघर्ष: धरना दोबारा शुरू होते ही हुआ पथराव, 299 दिन पुराने आंदोलन में फायरिंग, कई घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटपूतली-बहरोड़ के अजीतपुरा-कुजोता में खनन लीज के विरोध में चल रहा 299 दिन पुराना आंदोलन हिंसक हो गया। धरना स्थल पर ग्रामीणों पर पथराव और फायरिंग का आरोप है। कई लोग घायल हुए, जबकि गोली लगने की सूचना भी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Kotputli Clash Several Injured in Firing During 299-Day-Old Mining Protest
धरना स्थल पर पथराव और फायरिंग की घटना में घायल ग्रामीणों को बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अजीतपुरा-कुजोता क्षेत्र में खनन लीज के विरोध को लेकर पिछले 299 दिनों से चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन सोमवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया। धरना स्थल पर दोबारा एकत्र हुए ग्रामीणों पर कथित तौर पर खनन पक्ष से जुड़े लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी। घटना में कई ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें कुछ लोगों को गोली लगने की भी सूचना है। घायलों को उपचार के लिए कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया।


प्रशासन की मौजूदगी में खाली कराया था धरना स्थल
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले प्रशासन ने पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में धरना स्थल खाली करवाया था और आंदोलनकारियों का सामान भी हटवा दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में प्रशासन की सहमति मिलने के बाद वे सोमवार को दोबारा धरना शुरू करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन पक्ष को लोगों ने किया पथराव
ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही वे धरना स्थल पर पहुंचे, वहां विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि खनन पक्ष से जुड़े लोगों ने पहले पथराव किया और इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos


दो-तीन लोगों पर चली गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो से तीन लोगों को गोली लगी है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ और तनाव का माहौल बन गया। इस घटना के बाद प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस खनन लीज का वे लंबे समय से विरोध कर रहे हैं, वह प्रभावशाली लोगों से जुड़ी हुई है। उनका कहना है कि यदि दोबारा धरना देने की अनुमति दी गई थी तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

इधर, पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद अजीतपुरा और कुजोता गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें-  कांग्रेस चिंतन शिविर के समापन में पहुंचे राहुल गांधी, जिलाध्यक्षों के परिवार से मिले, खड़गे का दौरा टला

एसपी बोले- दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने कहा कि अजीतपुरा गांव में हुई घटना गंभीर है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली है। उन्होंने कहा कि हमलावरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद अजीतपुरा और कुजेता गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed