सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Police raid spa centers in Bhiwadi Rajasthan over 27 women detained six youths arrested

Kotputli-Behror: भिवाड़ी में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा; 27 से ज्यादा युवतियां हिरासत में, छह युवक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror: भिवाड़ी में पुलिस ने रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल स्थित कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 27 से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया गया और छह युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को इन स्पा सेंटरों में कथित अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

Police raid spa centers in Bhiwadi Rajasthan over 27 women detained six youths arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिवाड़ी शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल स्थित कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 27 से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया गया, जबकि छह युवकों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दोनों मॉल परिसरों में लोगों की भीड़ जुट गई।



शिकायतों के बाद पुलिस ने बनाई रणनीति
जानकारी के अनुसार, भिवाड़ी पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटरों में मसाज और वेलनेस सेवाओं की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों के सत्यापन और निगरानी के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल बने कार्रवाई का केंद्र
पुलिस सूत्रों के अनुसार, भिवाड़ी बाईपास स्थित रॉयल प्लाजा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा जेनेसिस मॉल में संचालित करीब एक दर्जन स्पा सेंटरों को निशाना बनाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा और भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने किया। छापेमारी में 20 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनमें महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos


कई स्पा सेंटरों में एक साथ चली जांच
रॉयल प्लाजा में संचालित चार स्पा सेंटरों पर पुलिस ने जांच की, जहां से करीब 8 से 10 युवतियों को हिरासत में लिया गया। वहीं, जेनेसिस मॉल में स्थित पांच से छह स्पा सेंटरों पर कार्रवाई के दौरान 27 से अधिक युवतियां पुलिस के कब्जे में आईं और छह युवकों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों के दस्तावेज, कर्मचारियों की जानकारी और अन्य रिकॉर्ड भी खंगाले।

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी
छापेमारी के बाद सभी युवतियों और गिरफ्तार युवकों को पूछताछ के लिए भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस उनकी पहचान और पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ स्पा सेंटरों में नियमों के विपरीत गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसी आधार पर संयुक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे किसी भी प्रकार के अवैध और अनैतिक कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे प्रतिष्ठानों की निगरानी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  राजस्थान में रेलवे का ब्लॉक! कई ट्रेनें रद्द, सुपरफास्ट का बदला रूट, सफर से पहले जरूर पढ़ें अपडेट

जांच पूरी होने के बाद हो सकते हैं और खुलासे
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में स्पा सेंटरों के संचालन और उनकी वैधता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दोनों मॉल भिवाड़ी के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र माने जाते हैं, ऐसे में एक साथ हुई इस बड़ी कार्रवाई ने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed