सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   gang abducted women after looting and assaulting them police rescued three hours later in Kotputli-Behror

Kotputli-Behror: बहरोड़ में लूट-मारपीट के बाद महिलाओं को उठा ले दबंग, तीन घंटे बाद पुलिस ने कराया रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र में महिलाओं के कथित अपहरण, मारपीट, तोड़फोड़ और लाखों रुपये की लूट का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती के लापता होने से जुड़े विवाद के बाद दो गांवों के बीच तनाव बढ़ गया। पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को सकुशल बरामद कर लिया।

gang abducted women after looting and assaulting them police rescued three hours later in Kotputli-Behror
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र में महिलाओं के कथित अपहरण, घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लाखों रुपये की नकदी व जेवरात लूटने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बन गए, जिसके चलते कई थानों की पुलिस और राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) का भारी जाब्ता तैनात करना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





हथियारों से लैस होकर पहुंचे आरोपी 
नीमराना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खिंची ने बताया कि मौसमपुर-कांकरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने बहरोड़ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि गांव पहाड़ी के कई लोग हथियारों और लाठियों से लैस होकर उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने घर का मुख्य गेट तोड़ दिया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और पुत्रवधू को जबरन ले जाने का आरोप
पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया है कि हमलावर उसकी पत्नी और पुत्रवधू के साथ भी मारपीट करते हुए उन्हें जबरन अपने साथ ले गए। इसके अलावा घर में रखी करीब 4 लाख 70 हजार रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण भी लूट लिए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महिलाओं की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन
Trending Videos


युवती के लापता होने से शुरू हुआ पूरा विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि 28 मई को गांव पहाड़ी की एक युवती अपने ससुराल, झुंझुनूं जिले से मौसमपुर-कांकरा के एक युवक के साथ चली गई थी। इस संबंध में झुंझुनूं जिले में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है। युवती की तलाश में झुंझुनूं पुलिस भी बहरोड़ पहुंची थी।

दो गांवों के बीच बढ़ा तनाव 
प्रारंभिक जांच के अनुसार इसी घटनाक्रम के बाद दोनों गांवों के बीच विवाद गहराया। युवती की तलाश में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौसमपुर-कांकरा पहुंचे, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और मामला उग्र रूप ले बैठा।

सैकड़ों ग्रामीण आमने-सामने 
रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस अपहृत बताई जा रही महिलाओं की तलाश में गांव पहाड़ी पहुंची। इस दौरान दोनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण आमने-सामने आ गए। स्थिति को नियंत्रित करने और महिलाओं की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से लगातार बातचीत की।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिलाओं को कराया मुक्त
करीब तीन घंटे तक चली समझाइश और वार्ता के बाद पुलिस दोनों महिलाओं को सकुशल बरामद कर थाने ले आई। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।

समझौता नहीं हुआ, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार शाम करीब साढ़े सात बजे तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी रहे, लेकिन बात नहीं बनने पर पुलिस ने औपचारिक रूप से मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर अपहरण, मारपीट, लूटपाट और अन्य धाराओं में जांच की जा रही है।

तनाव के बीच भारी पुलिस बल और आरएसी रही तैनात
पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहरोड़ डीएसपी सचिन शर्मा के नेतृत्व में बहरोड़, नीमराना, मांढण, सरूण्ड और पनियाला थाना पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। संभावित तनाव को देखते हुए आरएसी के जवानों को भी मौके पर लगाया गया।

ये भी पढ़ें: JEE Advanced 2026 में कोटा का जलवा बरकरार! AIR-1 और AIR-2 दोनों शहर के नाम, तीसरी बार रचा इतिहास

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस, गांवों पर बनी नजर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि दोनों गांवों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed